घर में यदि वास्तु के अनुसार चीज़ें सही ढंग से रखी होती हैं तो ये सुख समृद्धि का कारण बनती हैं। वहीं वास्तु को ध्यान में न रखते हुए चीज़ों का होना, विनाश का कारण बन सकता है। वास्तु के अनुसार जिस तरह घर में किचन की सही दिशा होती है, मंदिर का सही स्थान होता है, यहां तक कि यदि घर में कोई नई वस्तु आती है, तो उसे रखने का भी अलग स्थान होता है। उसीतरह यदि घर में एक्वेरियम भी वास्तु के नियमों के अनुसार रखा जाए तो ये घर में सुख समृद्धि का कारण होता है। वास्तु के हिसाब से रखा गया फिश एक्वेरियम मनुष्य के जीवन में काफी प्रभाव डालता है।
ऐसा माना जाता है कि एक्वेरियम के अंदर सभी पांच तत्व मौजूद होते है और जब यह पांच तत्व एक-दूसरे के साथ मिलते हैं तब यह ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। एक्वेरियम के अंदर बहने वाले पानी की आवाज घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह और खुशहाली को बढ़ाने में कारगर साबित होती है। यदि आपके घर में मछलियों का एक्वेरियम है, तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। माना जाता है कि मछलियां नकारात्मक ऊर्जाओं को घर में आने से रोकती हैं। आइए जानी मानी एस्ट्रोलॉजी और वास्तु स्पेशलिस्ट डॉ आरती दहिया से जानें किघर में सुख शांति और आर्थिक लाभ के लिए फिश एक्वेरियम कहां रखना चाहिए और इसमें कैसी मछलियां होनी चाहिए।
वास्तु के अनुसार यदि घर में फिश एक्वेरियम रखा जाए तो ये घर के लोगों को बुरी नज़र से बचाता है। ऐसा माना जाता है कि एक्वेरियम की मछलियां नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नज़र को अपने अंदर समेट लेती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। डॉ आरती दहिया बताती हैं कि घर में मछलियां होने से किसी की भी बुरी नजर नहीं लगती है और घर में सुख समृद्धि आती है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: वास्तु दोष की वजह से घर में हो रही है अशांति तो एक्सपर्ट के ये टिप्स करें फॉलो
एक्वेरियम रखना घर की सुंदरता को तो बढ़ाता ही है साथ ही, मछलियों को देखना मन को तरोताजा भी कर देता है। जब कभी भी आपको तनाव महसूस हो तब आप एक्वेरियम में यहां-वहां तैरती रंग-बिरंगी मछलियों को देखकर मानसिक तनाव दूर करके मन को तरोताजा कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ खुशियां देता है बल्कि इससे घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियां भी टल जाती हैं।
डॉ आरती बताती हैं कि वास्तु के नियमों के अनुसार और मछलियों से भरा हुआ फिश एक्वेरियम (एक्वेरियम रखने के हेल्थ बेनिफिट्स) रखने से घर धन-धान्य से भर जाता है। सही दिशा में एक खुशहाल एक्वेरियम रखने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है यह आपको धन संपदा से परिपूर्ण कर सकता है।
घर में सही दिशा में एक्वेरियम रखने से इसमें घूमती मछलियां घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करती हैं। अपने घर में एक छोटे से एक्वेरियम में मछलियां पालना सौभाग्य वर्धक माना जाता है। फेंग शुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है।
घर के उत्तर पूर्वी भाग में जल तत्व से जुड़ी हुई चीज़ें रखने से धन का आगमन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए वास्तु के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। जल की इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से वहां की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए इसे मुख्य द्वार के बाईं ओर रखना चाहिए। इसके अलावा एक्वेरियम के अंदर रंग बिरंगे फूल लगाना घर की बरकत को दर्शाता है। वास्तु के अनुसार रसोई घर में एक्वेरियम रखने से घर के लोगों के बीच आपसी कलह की संभावना बढ़ जाती है।
इसे जरूर पढ़ें:घर पर रखा है एक्वेरियम तो कैसे करें इसकी देखभाल, इस लेख में जानें
वास्तु के अनुसार एक्वेरियम का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ध्यान रहे कि एक्वेरियम में जल स्थिर नहीं होना चाहिए, अन्यथा आर्थिक उन्नति में भी स्थिरता का अनुभव होने लगता है। एक्वेरियम में कभी भी काई ना जमने दें, अन्यथा घर में बन्धन और हर कार्य को सम्पन्न करने में अड़चन आने लगती है।
जिस तरह से एक्वेरियम रखने के लिए दिशा का ध्यान रखना चाहिए, उसी तरह उसमें एक निश्चित संख्या में ही मछलियां होनी चाहिए। एक्वेरियम में विषम संख्या में मछलियां रखना शुभ माना जाता है। मुख्य रूप से फिश एक्वेरियम में 9 मछलियां रखना शुभ माना जाता है जिसमें से आठ गोल्ड और एक काली मछली होनी चाहिए। मछलियों की ऐसी संख्या घर में सकारात्मकता लाती है।
अगर आप वास्तु के इन नियमों के अनुसार घर में एक्वेरियम रखते हैं, तो घर में सुख-समृद्धि के साथ कलह से मुक्ति भी मिलती है। यही नहीं, सही दिशा में रखा गया एक्वेरियम घर की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: unsplash and pixabay
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।