herzindagi
How To Take Legal Action Against a Builder

किराए पर फ्लैट लेते हुए बिल्डर कर रहा है सिक्योरिटी मनी की मांग? जानें कहां कर सकती हैं शिकायत

How To Take Legal Action Against a Builder: क्या आप फ्लैट रेंट पर लेने के बारे में सोच रहे हैं और बिल्डर आपसे सिक्योरिटी मनी की डिमांड कर रहा है? अगर बिल्डर आप पर सिक्योरिटी मनी देने के लिए दबाब बनाता है, तो आपको उसकी शिकायत कर सकती हैं? आइए जानें, बिल्डर सिक्योरिटी मनी की डिमांड करे, तो शिकायत कहां दर्ज करें? 
Editorial
Updated:- 2025-04-30, 14:35 IST

What To Do If The Builder Is Not Refunding Money: शहरों में रहने के लिए लोग फ्लैट किराए पर लेते हैं। किराए पर रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। अक्सर बिल्डर या मकान मालिक किराएदार से अनुचित सिक्योरिटी मनी (Security Money) या डिपॉजिट की डिमांड करते हैं। कई बार तो बिल्डर या मकान मालिक बिना सिक्योरिटी मनी के किराए पर घर ही नहीं देते। 

बाहर से आकर किराए पर फ्लैट लेने वाले लोगों को सिक्योरिटी मनी की डिमांड के कारण बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए इस तरह से प्रॉपटी रेंट पर लेना मुश्किल हो जाता है। सिक्योरिटी मनी कई बार 2-3 महीने के रेंट के बराबर भी होती है। अगर आपको भी कोई बिल्डर सिक्योरिटी मनी के लिए परेशान कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आइए जानें, बिल्डर सिक्योरिटी मनी मांगे तो कहां शिकायत करें?

यह भी देखें- House Rent Tips: किराए पर घर देने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं होगी कोई परेशानी

सिक्योरिटी मनी के लिए नियम क्या है?

What are the rules for security money

भारत में प्रॉपटी किराए पर देने के लिए कई नियम हैं, लेकिन बहुत से लोग इससे अनजान हैं। किराए पर प्रॉपटी देते हुए, मकान मालिक और किराएदार के बीच रेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement) करवाना जरूरी है। इसी में सिक्योरिटी मनी का भी जिक्र होना चाहिए। अधिकतर राज्यों में 1 से 2 महीने की रेंट राशि के बराबर सिक्योरिटी मनी ली जा सकती हैं, लेकिन अगर इससे ज्यादा की मांग की जाए, तो इसे अवैध दबाब माना जाता है। 

सिक्योरिटी मनी के लिए दबाब बनाने पर क्या करें?

यदि बिल्डर, डीलर या फिर मकान मालिक आप पर सिक्योरिटी मनी देने के लिए दबाब बनाता है और धमकी देता है, तो आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में उसकी शिकायत कर सकते हैं। बहुत से राज्यों में किरायदारों के हक के लिए हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल भी हैं। आप वहां पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

उपभोक्ता अदालत में करें शिकायत

File a complaint in consumer court

बहुत से महानगरों में इस तरह के विवादों को सुलझाने के लिए स्पेशल रेंटल फोरम भी बनाए गए हैं। आपने जो फ्लैट रेंट के लिए लिया है, अगर वह प्रोजेक्ट किसी रेरा (RERA) रजिस्टर्ड बिल्डर के पास है, तो इस केस में आप RERA पोर्टल पर जाकर ही शिकायत कर सकती हैं। वहीं, अगर बिल्डर आपसे सिक्योरिटी मनी वापस नहीं कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत उपभोक्ता अदालत में भी कर सकते हैं। 

यह भी देखें- नोएडा में नहीं मिल रहा है सस्ता फ्लैट? इन 3 जगहों पर रेंट पर मिलते हैं 5000 रुपए के कमरे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।