herzindagi
room for rent under  in noida

नोएडा में नहीं मिल रहा है सस्ता फ्लैट? इन 3 जगहों पर रेंट पर मिलते हैं 5000 रुपए के कमरे

अगर आप भी नोएडा में रेंट पर सस्ता कमरा ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है।
Editorial
Updated:- 2023-09-05, 13:57 IST

आज के समय में दिल्ली-NCR में फ्लैट मिलना काफी मुश्किल हो गया है। इसके लिए लोग अपने साथियों से सहायता मांगते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास मदद नहीं मिल पाती। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां काम करने वाले लोगों की भीड़ काफी ज्यादा है।

यहां अगर आपको कोई कमरा मिल भी जाएगा, तो उसका रेंट ही 10 से 12 हजार के बीच में होता है। ऐसे हालात में कम सैलरी वाले लोग कहां जाएं? अगर आपके लिए यह शहर नया है, फिर तो यहां खाली कमरा ढूंढना और भी ज्यादा मुश्किल है। इसलिए आज हम आपको नोएडा में ऐसे सेक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको 5000 से लेकर 6000 की रेंज में सस्ते कमरे रेंट पर मिल जाएंगे। 

नोएडा सेक्टर 59- ममुरा (Noida Sector 59, Mamura)

noida flats for rent under  in

अगर आप नोएडा में सस्ते कमरे ढूंढ रहे हैं, तो नोएडा सेक्टर 59 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको 4000 तक की रेंज में भी 1RK रेंट पर मिल जाएगा। इसके लिए आपको ममुरा मार्केट के अंदर जाना होगा। ममुरा मार्केट, नोएडा सेक्टर 59- मेट्रो स्टेशन से उतरते ही शुरू हो जाती है।

यहां आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि मेट्रो स्टेशन के पास कमरा न लें। क्योंकि मेट्रो स्टेशन के नजदीक कमरों का रेंट 7 से 8 हजार तक की रेंज में हैं। इसलिए आप मार्केट के अंदर गलियों में जाकर कमरा सर्च कर सकते हैं। यहां सस्ते में आपको 4000-5000 के कमरे आसानी से मिल जाएंगे। (नोएडा की फमेस मार्केट)

इसे भी पढ़ें- G20 Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 3 दिन का लॉकडाउन, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें एडवाइजरी

नोएडा सेक्टर 44- छलेरा गांव ( Noida Sector 44, Chhalera Village)

छलेरा गांव में भी आपको 5000 से 6000 तक के सस्ते कमरे मिल जाएंगे। गांव शब्द सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह रहने लायक जगह नहीं होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, यह बस कहने के लिए गांव है। इस जगह पर आपको हर सुविधा मिलेगी। साथ ही, मेट्रो तक जाने के लिए आपको बस 10 रुपये का ऑटो भी मिल जाएगा। छलेरा गांव से आपको बोटैनिकल गार्डन ( Botanical Garden Metro Station) नजदीक पड़ेगा, यह बस 10 मिनट की दूरी पर है। (नोएडा में घूमने की बेहतरीन जगहें

इसे भी पढ़ें- G-20 Summit: दिल्ली में कौन से मेट्रो स्टेशन क्यों और कितने दिनों तक रहेंगे बंद, निकलने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर

 

नोएडा सेक्टर 52 (Noida Sector 52 Flat For Rent)

नोएडा सेक्टर 52 भी रहने के लिए सबसे सस्ती जगह है। ऑफिस जाने वाले लोगों की भारी भीड़ इस सेक्टर में रहती है। यहां भी आपको 5 से 7 हजार की रेंज के कमरे मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको काफी सर्च करना होगा। इस जगह पर रहने की एक खास बात यह है कि आपको ऑटो का खर्चा नहीं लगेगा। आप मेट्रो के नजदीक पड़ने वाली जगहों पर ही कमरे रेंट पर ले सकते हैं। 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो कॉमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं। साथ ही, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।