हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। साथ ही इन्हें भगवान कृष्ण के साथ भी जोड़ा जाता है। पूरी दुनिया में गाय की अलग-अलग नस्लें पाई जाती हैं,जिनमें से कुछ उनके बड़े आकार, रंग और ज्यादा दूध देने के लिए प्रसिद्ध हैं। गाय की कुछ नस्लें ऐसी होती है, जिन्हें देखने के बाद उन पर ढेर सारा प्यार लुटाने का मन करता है। खासकर छोटे आकार की वजह से। गाय के बच्चे को देखकर मन करता है कि उन्हें उठाकर अपने घर लेकर चले जाएं। लेकिन समय के साथ उनका आकार बड़ा होने लगता है। लेकिन आपको बता दें कि गाय की एक ऐसी नस्ल है, जो अपने असाधारण छोटे साइज के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। यकीनन आपको जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है।
अगर आपने अभी तक इन्हें नहीं देखा है। बता दें कि यह इतनी छोटी है कि इसे देखकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। चलिए इस लेख में बताते हैं कि आखिर यह नन्ही गाय कहां पाई जाती है?
कहां पाई जाती हैं सबसे छोटी गाय?
भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर जिले में स्थित पुंगनूर में गाय की यह अनूठी नस्ल पाई जाती है। इस क्षेत्र के नाम पर पुंगनूर पड़ा है। इसकी औसत ऊंचाई मात्र 70 से 90 सेंटीमीटर यानी लगभग 2.5 से 3 फीट होती है। वहीं अगर बात करें इनके वजन की तो वह लगभग 115 से 200 किलोग्राम के बीच होता है। ये गाय न केवल अपने छोटे आकार के लिए ही नहीं बल्कि अपने सौम्य स्वभाव, कम रख-रखाव की आवश्यकता और पोषक तत्वों से भरपूर दूध के लिए भी जानी जाती है।
इसे भी पढ़ें-सांपों से जुड़े 5 अजीबो-गरीब फैक्ट्स
कितनी होती है इस नस्ल की गाय की कीमत?
अपने छोटे कद और अपने सौम्य स्वभाव के लिए दुनियाभर में मशहूर इस गाय की कीमत 1,00,000 रुपये से 10,00,000 रुपये के बीच होती है।
छोटे का साथ ही अपने दूध के लिए भी मशहूर ये गाय
पुंगनूर गाय का दूध अपने उच्च वसा सामग्री के लिए खास पहचान रखता है, जिसमें लगभग 8 प्रतिशत तक वसा पाई जाती है। वहीं अन्य गायों के दूध में यह आमतौर पर 3-5 प्रतिशत होता है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसका दूध और घी काफी महंगा बिकता है। हालांकि इस नस्ल की गाय धीरे-धीरे विलुप्ति की कगार पर है। इस नस्ल की गाय उस समय दुनिया के सामने ज्यादा तेजी से चर्चा में आई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे कई प्रमुख व्यक्तियों ने भी इस नस्ल के प्रति अपना लगाव व्यक्त किया है।
इसे भी पढ़ें-Animal Eyes Interesting Facts: रात के अंधेरे में क्यों चमकती हैं जानवरों की आंखें?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों