जब मशहूर एक्टर राजकुमार की बेटी के खिलाफ शाहिद कपूर ने दर्ज कराई थी शिकायत

दिग्गज एक्टर राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर को बेहद पसंद करती थी, एक वक्त था, जब वह उन्हें अपना पति मानने लगी थीं।

vastavikta pandit

बॉलीवुड के कई स्टार किड्स हैं, जिनकी एंट्री तो बॉलीवुड में धमाकेदार हुई थी, लेकिन फ्लॉप होने के बाद वह इंडस्ट्री से गायब हो गए हैं। आज हम एक ऐसे ही गुमनाम स्टारकिड और एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके पिता 60 और 70 के दशक की फिल्मों के सुपरस्टार हुआ करते थे। हम बात करें रहे दिग्गज एक्टर राज कुमार की, जिनकी अदायगी ही नहीं डायलॉग भी काफी फेमस होते थे। एक वक्त था, जब लोग उनकी आवाज के दीवाने हुआ करते थे।

हालांकि इंडस्ट्री में उनकी इस विशाल छवि को उनके बच्चे बरकरार नहीं रख पाए। तीन बच्चों में उनकी एक बेटी भी थी, जिन्होंने बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में काम किया है। साल 1996 में पहली बार वह फिल्म ‘ऐसी भी क्या जल्दी है’ में एक छोटे से रोल में नजर आईं थीं। 10 साल बाद उन्हें फिल्म ‘8: द पॉवर ऑफ शनी’ में बतौर लीड एक्ट्रेस लॉन्च किया गया था। वास्तविकता पंडित को बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिल पाई, जिसके बाद वह गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। वास्तविकता पंडित फिल्मों से ज्यादा शाहिद कपूर की वजह से चर्चा में रही थीं।

शाहिद कपूर को पति मानती थी वास्तविकता पंडित

raj kumar daughter vastavikta

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर को अपना पति मानती थीं। वह अक्सर उन्हें स्टॉक किया करती थीं, एक बार वह उनके घर पहुंच गईं और दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह पास की बिल्डिंग में चली गईं और वहां जाकर खुद को शाहिद कपूर की पत्नी बताया। बता दें कि शूटिंग से लेकर घर पहुंचने तक वास्तविकता शाहिद को फॉलो करती थीं। यही नहीं जब शाहिद घर से बाहर निकलते थे तो वास्तविकता उनका रास्ता रोककर खड़ी हो जाती और खुद को उनका सबसे बड़ा फैन बताती थीं। वास्तविकता को कोई भी मानसिक बीमारी नहीं थी, ऐसे में उनकी यह हरकतें करीबियों को परेशान कर रही थीं। शुरुआत में शाहिद ने वास्तविकता की इन हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने उनके खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया।

वास्तविकता के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस में रिपोर्ट

shahid kapoor and vastavikta

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीबन 9 महीने तक फॉलो किए जाने के बाद साल 2012 में शाहिद कपूर ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में वास्तविकता द्वारा परेशान किए जाने को लेकर रिपोर्ट लिखवाई थी। कुछ लोगों का मानना था कि वास्तविकता यह पब्लिसिटी पाने के लिए करती थीं। बॉलीवुड(बॉलीवुड फिल्मों के सीन्स) में मिली असफलता की वजह से वह ऐसी हरकतें करने लगी थीं। हालांकि, पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही वास्तविकता गायब हो गईं।

इसे भी पढ़ें: टीवी सीरियल अनुपमा की 'नंदिनी' अनघा भोसले से जुड़े रोचक तथ्य जानें

बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे राज कुमार

shahid kapoor

राज कुमार अपने तीनों बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार उनके बच्चों को फिल्मों में जाने की अनुमति नहीं थी। बता दें कि वास्तविकता पहली बार अपने भाई की डेब्यू फिल्म ‘बाल ब्रह्मचारी’ के लॉन्च के दौरान देखी गईं थीं। वहीं साल 2012 के बाद वह अपने घर से गायब हो गईं, जहां वह अपने भाई और मां के साथ रहती थीं।

Recommended Video

आपको वास्तविकता पंडित और शाहिद कपूर से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह के अन्य सेलेब्स की जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP