herzindagi
know all about rekha marrige

रेखा ने पति की आत्महत्या के बाद अपने रिश्ते को लेकर किए थे ये खुलासे

 बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के पहली पति ने शादी के 6 महीने के बाद आत्महत्या कर ली थी। एक इंटरव्यू में रेखा ने अपने पति से रिश्तों को लेकर  लेकर कई बड़ी बातें कही थी।
Editorial
Updated:- 2022-12-19, 13:01 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। उन्होंने अपने अभिनय की वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाई तो महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन कुछ समय के बाद ही दोनों लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। अमिताभ ने जया बच्चन से शादी की और रेखा ने मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से। लेकिन शादी के 6 महीने के बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। मुकेश की आत्महत्या ने रेखा की जिंदगी में कई बड़ी चुनौतियों को लाकर खड़ा कर दिया।

रेखा को फिल्मी दुनिया से दूर ले जाना चाहते थे मुकेश

ऐसा कहा जाता है कि मुकेश अग्रवाल अपनी पत्नी रेखा को शादी के बाद फिल्मों में काम करने देना नहीं चाहते थे। लेकिन रेखा अपनी पूरी जिंदगी को बॉलीवुड इंडस्ट्री को समर्पित कर चुकी थी। बॉलीवुड से दूरी बनाना रेखा के लिए नामुमकिन था। इसीलिए रेखा और मुकेश के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते थे।

शादी के कुछ महीनों के बाद ही दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दे दी। इसी बीच मुकेश को अपने व्यापार में काफी घाटा हुआ। व्यापार में हुए इस घाटे और पत्नी से दूरी को मुकेश सहन नहीं कर पाए और इसके चलते उन्होंने अपनी जान दे दी।

'मुझे पहले ही पता चल गया था'- रेखा

who is rekhaरेखा ने के इंटरव्यू के दौरान अपनी इस दास्तां का जिक्र किया। रेखा ने बताया था कि मैं सबसे पहले हर किसी को यह बताना चाहती हूं कि तलाक में नहीं बल्कि मुकेश लेना चाहते थे! मुकेश ने मुझसे तलाक मांगा था। शायद अरेंज मैरिज के लिए मेरी जल्दबाजी ठीक नहीं थी।

रेखा ने कहा था कि अगर हम यह मानते थे कि हम एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं तो हमें उसी वक्त अलग हो जाना चाहिए था। जब हम दोनों लंदन में अपना हनीमून मनाने गए थे तभी मुझे मुकेश और अपने रिश्ते के बारे में अंदाजा हो गया था।

इसे जरूर पढ़ें:एक्टिंग से बचने के लिए सेट से गायब थीं रेखा, जानें उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

रेखा ने की थी दो शादियां

ऐसी जानकारी भी सामने आती है कि अभिनेत्री रेखा ने दो शादियां की थी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा के साथ भी रेखा के प्यार के काफी चर्चे हुआ करते थे। लेकिन ऐसा माना जाता है कि विनोद की मां को रेखा बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।

इसे जरूर पढ़ें:मां की जुए की लत से बर्बादी की कगार पर आ गया था रेखा का परिवार, जानें किस्सा

कई बार समझाने के बाद भी विनोद की मां ने रेखा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। कुछ समय बाद विनोद भी रेखा से दूर होने लगे और एक बार फिर रेखा को प्यार में असफलता मिली।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।