ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की दशा का बहुत महत्व है, क्योंकि यह हमारे जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। हर ग्रह के साथ एक विशिष्ट प्रभाव जुड़ा होता है, जो हमारे व्यवहार, सोच और जीवन में बदलाव ला सकता है। जब ग्रह कमजोर होते हैं, तो यह न केवल हमारी मानसिकता को प्रभावित करता है, बल्कि हमारे जीवन में विभिन्न समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है।
हमने इस विषय पर ज्योतिषाचार्य और न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. शेफाली गर्ग से बात की। उनका कहना है, "हर कर्म किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और आपके कर्म ही ग्रहों को मजबूत या कमजोर बनाते हैं। इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन सा ग्रह खराब है, तो आपको अपने कर्मों पर विचार करना होगा।" चलिए जानते हैं कि किस ग्रह का क्या असर होता है, कब वह खराब होता है और उसे सुधारने के उपाय क्या हैं।
सूर्य
अगर आप अपने बालों और नाखूनों को गंदा रखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका सूर्य खराब है। सूर्य के खराब होने से आपके पिता के जीवन पर सबसे बड़ा असर पड़ता है।
उपाय- प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें। साफ-सफाई का ध्यान रखें और पिता का सम्मान करें।
चंद्रमा
अगर आपको किसी बात का बहुत ज्यादा बेवजह ही तनाव हो रहा है, तो समझ जाएं कि आपका चंद्रमा खराब है। इतना ही नहीं। आपको चीजों को व्यर्थ करने में मजा भी आने लगता है। हो सकता है कि आपको सबसे ज्यादा मजा पानी को वेस्ट करने में आता है हो। जब ऐसा होने लगे तो समझ लें कि आपका चंद्रमा कमजोर है।
उपाय - जल का दुरुपयोग न करें। सोमवार के दिन सफेद वस्त्र पहने और जरूरतमंदों को दूध दान करें।
इसे जरूर पढ़ें-क्या रोजाना दे सकते हैं चंद्रमा को अर्घ्य?
मंगल
जब आपका काबू अपने स्वभाव पर न हो, तब आपको बेवजह चिड़चिड़ापन होता है। इतना ही नहीं, आपको इतना क्रोध आता है कि आप अपना ही नुकसान कर लेता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को मसूर दाल और लाल कपड़े का दान करें।
बुद्ध
अगर आपका बुद्ध कमजोर है, तो आपका स्वभाव भी बहुत खराब हो जाएगा। आप छोटी-छोटी बातों में झूठ बोलना शुरू कर देंगे। इतना ही नहीं, आपके अंदर बेईमानी आ जाएगी। आप अपने ही करीबियों को धोखा देना शुरू कर देंगे। इतना ही नहीं, आप दूसरी छोटी आपराधिक घटनाओं में भी लिप्त हो जाएंगे।
उपाय- हरे रंग की चीजों का दान करें, जैसे हरी सब्जियां। बुधवार को गणेश जी की पूजा करें।
बृहस्पति
बृहस्पति को गुरु ग्रह कहा जाता है। अगर आपका बृहस्पति खराब है, तो आप अपने गुरुओं या गुरु तुल्य लोगों का सम्मान नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आप में ज्ञान की कमी होगी और बड़ों का आर्शिवाद नहीं मिलेगा।
उपाय- पीले वस्त्र पहनें। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और गुरु तुल्य व्यक्तियों का आदर करें।
राहु
अगर आप अपने स्वार्थ के लिए किसी की चुगली करते हैं या उसके खिलाफ को षड़यंत्र रचते हैं, तो आपका राहु ग्रह कमजोर हो जाएगा। इतना ही नहीं, अगर आप जानवरों को परेशान करती हैं या फिर आप उन्हें पसंद नहीं करते, तो यह भी दर्शाता है कि आपका राहु खराब है।
उपाय - राहु के प्रभाव को शांत करने के लिए सरसों के तेल का दान करें। शनिवार को काले तिल का दान करें।
केतु
केतु का खराब होना आपको अहंकारी बना देता है। ऐसा होने पर आप जरूरतमंदों का अपमान करते हैं । अध्यात्म से उनका वास्ता नहीं होता है, इसलिए साधु-संतों और सन्यासियों का आप निरादार कर सकते हैं।
उपाय- साधु-संतों और जरूरतमंदों का सम्मान करें। मंगलवार को कुत्तों को भोजन कराएं।
इसे जरूर पढ़ें-Ketu Gochar 2025: नए साल में केतु करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शुक्र
अगर आप महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं, उनके रूप- सौंदर्य का मजाक उड़ाते हैं, तो मतलब है कि आपका शुक्र खराब है।
उपाय- शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद मिठाई और इत्र का दान करें।
शनि
शनि को न्याय का देवता कहा गया है। अगर आप किसी के साथ गलत कर रहे हैं, तो आपका शनि कमजोर है। इतना ही नहीं, शनि कमजोर है तो आपको कुछ भी काम करने का मन नहीं होगा। आपको पूरे दिन आलस्य आएगा। इसके साथ ही, आप बहुत ज्यादा स्वार्थी हो जाएंगे, अपने बारे में ही सोचेंगे।
उपाय- शनि देव की पूजा करें। शनिवार को काले कपड़े और लोहे का दान करें।
इन उपायों से आप अपने ग्रहों की स्थिति में सुधार कर सकते हैं और अपने जीवन को खुशहाल और समृद्ध बना सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों