ज्योतिष शास्त्र में साल 2025 में राहु और केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु और केतु 18 मई को राशि करेंगे। राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें, राहु और केतु को पाप ग्रह माना गया है। क्योंकि इनका स्वभाव उग्र और नकारात्मक होता हैस लेकिन पाप ग्रह होकर भी यह कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आए हैं। साल 2025 में राहु और केतु का राशि परिवर्तन मेष के साथ-साथ कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली माना जा रहा है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए राहु और केतु शुभ प्रभाव लेकर आया है।
राहु और केतु का संयुक्त प्रभाव मेष राशि वालों के लिए साल 2025 में खुशहाली और तरक्की लेकर आएगा। कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा और करियर में भी उन्नति होगी। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक विकास होगा। अधूरे काम पूरे होंगे। अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होगा और सभी कार्य सिद्ध होंगे।
इसे जरूर पढ़ें - Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के शाही स्नान के बाद जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये उपाय, सदैव बनी रहेगी समृद्धि
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2025 बेहद खास रहने वाला है। राहु और केतु की कृपा से आपकी किस्मत चमकने वाली है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, शादी के बंधन में बंधने का सौभाग्य मिल सकता है। यह सफर आसान नहीं होगा, कुछ चुनौतियाँ भी आएंगी, लेकिन याद रखें, हर मेहनत का फल मीठा होता है। इस साल धन, संपत्ति, जमीन और नए वाहन का सुख मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप जीवन में नई ऊंचाइयां छू सकेंगे।
इसे जरूर पढ़ें - Pradosh Vrat Dates 2025: साल 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? पूजा के शुभ मुहूर्त समेत यहां लें पूरी जानकारी
साल 2025 में मीन राशि वाले जातकों को राहु और केतु ग्रहों का अनुकूल प्रभाव मिलेगा। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप किसी मांगलिक कार्य पर खर्च करने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। इसके अलावा, अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।