herzindagi
east direction vastu tips

इन चीजों को भूल से भी ना रखें पूर्व दिशा में, हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर आप पूर्व दिशा में कुछ चीजों को रखती हैं तो इससे आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Editorial
Updated:- 2022-09-02, 19:20 IST

जीवन में दिशाओं का एक खासा महत्व होता है। हर दिशा की अपनी एक अलग एनर्जी होती है। अगर उस दिशा की महत्ता व उनकी ऊर्जा को जानकर व समझकर व्यक्ति अपने घर में सामान व्यवस्थित करता है तो इससे उसे बहुत अधिक लाभ मिलता है। वहीं, अगर आप किसी भी चीज को गलत दिशा में रखते हैं तो उसका नकारात्मक प्रभाव भी जीवन पर दिखाई देता है।

मसलन, अगर बात पूर्व दिशा की हो तो इसे सूर्य की दिशा माना जाता है। सूर्य देव बल, बुद्धि, ज्ञान व विवेक के देवता है और इन्हें देवों का देव माना गया है। यही कारण है कि पूर्व दिशा भी एक बेहद ही सकारात्मक दिशा होती है, जो आपको जीवन में आगे ले जाने में मदद कर सकती हैं।

expert anand bhardwaj quote on east direction

लेकिन यह देखने में आता है कि कुछ लोग इस दिशा में गलत चीजें रख देते हैं, जिससे पूर्व दिशा की एनर्जी खराब होती है और व्यक्ति को अपने जीवन में नुकसान उठाना पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको पूर्व दिशा में रखने से बचना चाहिए-

चमड़े की चीज से करें परहेज

leather wallet

पूर्व की दिशा में कभी भी चमड़े का सामान नहीं रखना चाहिए। कुछ लोग अपने घर में चमड़े के बेल्ट, बैग, जूते या फिर कोई लेदर से बनी डेकोरेटिव आइटम को रखते हैं। लेकिन इनके लिए पूर्व दिशा कभी भी उचित नहीं मानी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें-सीढ़ियों से जुड़े ये वास्तु टिप्स अपनाएंगे तो घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

ना रखें पत्थर की मूर्तियां

आजकल घरों में इंटीरियर डेकोरेशन के दौरान पत्थर की मूर्तियों को रखना बेहद आम बात है। यह देखने में आता है कि लोग इन मूर्तियों को कहीं पर भी रखते हैं। लेकिन पत्थर की मूर्तियों या फिर पत्थर से बने डेकोरेटिव आइटम को कभी भी पूर्व दिशा में ना रखें। इससे इस दिशा की सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है।

धातु से बनी सामग्री को करें अवॉयड

पूर्व की दिशा में मेटल अर्थात् धातु से बने भारी-भारी सामान, मेटल के हैवी शोपीस, धातु के भारी बर्तन आदि को नहीं रखना चाहिए। इस तरह की आइटम्स को पूर्व की दीवार के साथ रखना अच्छा नहीं माना जाता है।

ना हो स्टोरेज

store room

अगर आप अपने घर में अतिरिक्त सामान को रखने के लिए अलमारियां बनवा रही हैं या फिर अगर आप स्टोर बनवा रही हैं तो उसे कभी भी पूर्व दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। स्टोर रूम के लिए दक्षिण या पश्चिम अधिक उचित मानी जाती है। उत्तर या पूर्व में इन्हें बनवाने से बचना चाहिए।(स्टोर रूम के लिए वास्तु टिप्स)

ना बनवाएं शौचालय

washroom

कुछ लोग घर में एक अतिरिक्त शौचालय बनवाना पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए कभी भी पूर्व दिशा का चयन नहीं करना चाहिए। पूर्व दिशा में अगर शौचालय बनाया जाता है और उसे इस्तेमाल किया जाता है तो इससे घर के बच्चों के करियर व ग्रोथ में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

भारी पौधे ना रखें

heavy plants

आजकल लोग अपने घर को सजाने के लिए इनडोर प्लांट्स लगाते हैं। आप इन्हें आसानी से कहीं पर भी रख सकते हैं। लेकिन इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि पूर्व की दिशा में कभी भी बहुत अधिक भारी और बड़े-बड़े पौधे ना रखें।

ब्राउन कलर को करें अवॉयड

पूर्व दिशा की दीवार पर कभी भी ब्राउन कलर नहीं करवाना चाहिए। इससे कभी-कभी घर में रहने वाले लोगों के मन में बिना किसी वजह के टेंशन पैदा होती है। आप पूर्व दिशा के लिए येलो या ऑरेंज जैसे शेड्स का चयन कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-सुख समृद्धि के लिए घर की किस दिशा में रखें पूर्वजों की तस्वीर, जानें वास्तु के नियम

तो अब आप भी पूर्व दिशा की सकारात्मकता का पूरा लाभ उठाने के लिए इन चीजों को भूल से भी पूर्व दिशा में ना रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।