Engagement Ring Selection:खरीदने जा रही हैं सगाई के लिए अंगूठी तो इन बातों का रखें खास ध्यान

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सगाई के लिए अंगूठी खरीदते वक्त आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। 

tips before selecting engagement ring for partner

हमारे देश में शादी की रस्में बहुत विधि-विधान के साथ मनाई जाती हैं। आजकल लोग शादी पर मेंहदी, हल्दी और सगाई आदि कई सारी रस्में बहुत धूमधाम से करते हैं। अगर बात करें सगाई की तो सगाई पर लड़का और लड़की एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं। रिंग पहनाने का रिवाज बहुत पुराना है।

अगर आपके घर में शादी है और आप सगाई के लिए अंगूठी खरीदने जा रही हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें आपको रिंग खरीदते वक्त ध्यान रखना चाहिए।

1) साइज का चुनाव

engagement ring selection

सगाई की रिंग का महत्व लड़का और लड़की दोनों के लिए बहुत अधिक होता है। अगर आप इस बार सगाई की रिंग खरीदने जा रही हैं तो इसके लिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि रिंग का साइज बिल्कुल सही होना चाहिए।

आपको बता दें कि अगर साइज सही नहीं होता है तो रिंग पहनने में दिक्कत आती है और फिर लंबे समय के लिए अलग साइज की रिंग को लोग नहीं पहनना पसंद करते हैं। रिंग का साइज परफेक्ट नहीं होने पर आपको बार-बार ज्वैलरी शॉप के चक्कर काटने पड़ते हैं।

सही साइज के रिंग का चुनाव करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको लड़का और लड़की की अनामिका अंगुली का साइज पता होना चाहिए। इसके लिए आप उनसे खुद साइज पूछ सकती हैं या फिर किसी ज्वैलर्स के यहां जाकर दोनों लड़का और लड़की की अनामिका अंगुली का साइज आसानी से पता चल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें:Toe Rings Designs: देखें यूनिक बिछिया के डिजाइन्स

2)क्वालिटी का रखें खास ध्यान

आपको अगर रिंग अपने पार्टनर को गिफ्ट करनी है और अगर आप गोल्ड की रिंग खरीदने जा रही हैं तो आपको गोल्ड की रिंग लेते वक्त हॉलमार्क का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इससे आपको रिंग की शुद्धता की गारंटी मिल जाती है।

आपको बता दें कि अगर आप गोल्ड की रिंग को खरीद रही हैं तो आपको इसकी रसीद अवश्य लेनी चाहिए ताकि आगे आने वाले समय में अगर रिंग में कोई शुद्धता को लेकर आपके मन में कोई शंका आती है तो रसीद की मदद से आप उस रिंग को ज्वैलर्स की शॉप पर जाकर चेक करवा सकती हैं। अगर आप गोल्ड या डायमंड की रिंग सस्ती खरीदने पर विचार कर रही हैं तो आपको कैरेट का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: गोल्ड की खरीदारी से पहले जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

3)ऑनलाइन खरीदते वक्त रखें यह ध्यान

अगर आप ऑनलाइन वेबसाइट्स से रिंग खरीदने जा रही हैं तो इसके लिए आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे लेकिन आपको ऑनलाइन रिंग लेते वक्त बड़ी और अच्छी ब्रांड की रिंग लेनी चाहिए। आपको बता दें कि अगर आप बड़े नाम वाली ब्रांड से ऑनलाइन रिंग खरीदते हैं तो धोखाधड़ी की गुंजाइश बहुत कम होती है। साथ ही खरीदने से पहले आपको रिंग से जुड़ी सारी जानकारी सही तरह से पढ़ लेनी चाहिए।

सगाई की रिंग खरीदते वक्त इन सभी टिप्स को आपको जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- Freepik/unsplash

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP