herzindagi
image

Maha Kumbh Triveni Sangam 2025: संगम स्नान के बाद क्यों किया जाता है त्रिवेणी का दूध अभिषेक

Maha Kumbh Triveni Snan 2025: महाकुंभ में स्नान के बाद हर कोई त्रिवेणी संगम में अभिषेक करते नजर आ रहे हैं। कई लोग अभिषेक वायरल वीडियो को देखकर कर रहा है, तो कुछ लोग नदी को प्रणाम करने के लिए दूध अभिषेक कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो इसके पीछे की सही वजह के बारे में जानें।
Editorial
Updated:- 2025-02-12, 12:48 IST

महाकुंभ में स्नान का सिलसिला लगातार चल रहा है। यहां पर देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। साथ ही, स्नान के बाद वहां पर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं कई सारे लोग स्नान के बाद संगम में कई सारी चीजों को अर्पित कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये संगम काफी पवित्र है। इसलिए हर कोई उन्हें प्रणाम करने के लिए इन चीजों को नदी में डाल रहे हैं। इनमें से कुछ लोग दूध अभिषेक करते भी नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसा क्यों इसके बारे में हम आपको आर्टिकल में जानकारी देते हैं, ताकि अगर आप भी स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे हैं, तो इस अभिषेक को करना न भूलें।

संगम में स्नान के बाद क्या करें

Snagam

जब भी हम किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, तो उन्हें प्रणाम जरूर करते हैं। ऐसे में हमें स्नान का पूरा फल मिलता है। साथ ही, हम अपनी पवित्र नदियों की पवित्रता को भी बनाएं रखते हैं। ऐसी ही पवित्रता बनाएं रखने के लिए लोग संगम में स्नान करने के बाद त्रिवेणी में कई सारी चीजों को अर्पित कर रहे हैं, ताकि उन्हें प्रणाम कर सके। इसलिए लोग दूध अभिषेक करते भी नजर आ रहे हैं। इसे सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री से लेकर कई सारे बड़े लोगों ने इस प्रक्रिया को पूरा किया। आप भी दूध अभिषेक कर सकते हैं।

त्रिवेणी में दूध अभिषेक क्यों किया जाता है

Dudhabhishek

महाकुंभ में स्नान के बाद अगर आप भी त्रिवेणी में दूध अभिषेक कर रहे हैं, तो इसकी मान्यता को भी जरूर जानना चाहिए। आपको बता दें कि इसमें दूध अभिषेक इसलिए करना चाहिए क्योंकि इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, ऐसा भी कहा जाता है कि अगर आप नदी में दूध अभिषेक करते हैं तो इससे पितरों का उद्धार होता है। साथ ही, उन्हें स्वर्गलोक में स्थान मिलता है। इसलिए स्नान करने के बाद आपको दूध अभिषेक जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ऋषिकेश के त्रिवेणी में होने वाली संध्या आरती है बेहद खास, जानें महत्व

संगम में दूध अभिषेक कैसे करें

इसके लिए पहले आपको स्नान करना है। इसके बाद आपको सबसे पहले त्रिवेणी संगम में साड़ी और नारियल अर्पित करना है। इसके बाद लोटे से दूध और पानी को मिक्स करके इसका जल नदी में डालना है। इसमें फूल जरूर डालें। इसके बाद सूर्य देवता को देखते हुए दूध अभिषेक करें। इसके बाद आशीर्वाद लें और अपना स्नान पूर्ण करें।

इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh Sangam Snan 2025: संगम में स्नान के बाद क्यों नहीं धोने चाहिए गंगा नदी में कपड़े?

इस तरह से आप त्रिवेणी में दूध अभिषेक करें। साथ ही, किस तरह से करें इसके बारे में आर्टिकल में जान सके। इससे आपका स्नान पूर्ण हो जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Twitter, maha kumbh_25, herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।