Maha Kumbh Sangam Snan 2025: संगम में स्नान के बाद क्यों नहीं धोने चाहिए गंगा नदी में कपड़े?

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में स्नान करने का प्लान हम सभी बनाते हैं। लेकिन स्नान के बाद कुछ ऐसी गलती करते हैं, जिससे पवित्र जल दूषित हो जाता है। ऐसी गलती करने से पहले आप भी जानें ये जरूरी बातें।
image

Maha Kumbh Snan 2025: महाकुंभ में स्नान करने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। वहां पर रोजाना लाखों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे भी हैं, जो संगम में स्नान तो करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं, जिससे नदियां दूषित हो जाती हैं। साथ ही, स्नान के बाद आपको उसका फल नहीं मिलता है। ऐसा ही एक कार्य होता है, स्नान के बाद नदी में कपड़ों को धोना। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर आपको स्नान के बाद पवित्र नदी में कपड़े क्यों नहीं धोने चाहिए।

संगम में स्नान के बाद न करें ये काम

Maha kumbh snan tips

हर कोई संगम स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहा है। इसलिए हर तरफ वहां पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो स्नान कर चुके हैं। लेकिन स्नान के बाद कुछ ऐसी गलती कर देते हैं, जिससे उनका स्नान अधूरा माना जाता है। अक्सर लोग नहाने के बाद पानी में कपड़ों को साफ करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि पानी में लगी मिट्टी को साफ कर सके। लेकिन आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। संगम में नहाने के बाद आपको उसमें कपड़े नहीं साफ करने चाहिए।

स्नान के बाद कपड़ों को न करें साफ

washing clothes

अगर आप भी नहाने के बाद उतारे हुए कपड़ों को पानी में साफ करने की गलती कर रहे हैं, तो ऐसी न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप भी पाप के भागी बन जाते हैं। इससे आपके स्नान का पुन्य आपको नहीं मिल पाता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें कि आप ऐसी गलती न करें। वरना आपको महाकुंभ स्नान का पुण्य नहीं मिलेगा। इससे बेहतर है कि इन कपड़ों को रखकर लें, ताकि आपको स्नान में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh Snan 2025: आखिर रात के समय संगम में स्नान करना क्यों होता है मना?

महाकुंभ में इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं, तो अपने साथ ज्यादाकपड़ें और जरूरी सामान जरूर लेकर जाएं।
  • आप चाहें तो अपने लिए फोर्डेबल चेंजिंग कैंप लेकर जाएं।
  • नहाने के बाद कपड़ों को अपने अलग बैग में रखें, वहां पर इन्हें साफ न करें।
  • नहाने के लिए संगम पर जाएं। वहीं पर आप शाही स्नान कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें, कि आपको महाकुंभ में स्नान के बाद कपड़ों को साफ नहीं करना है। इससे आप नदी को दूषित करने से रोक सकते हैं। साथ ही, इनकी पवित्रता बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:Maha Kumbh 2025: महाकुंभ स्नान के समय संगम में क्या प्रवाहित करना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Mahakumbh_25

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP