मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता पोरवाल रहीं। निकिता ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है। अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता उज्जैन में पली-बड़ी हैं और पिछले कई सालों से मुंबई में रह रही हैं। मिस इंडिया या मिस वर्ल्ड जैसे टाइटल जीतने का ख्वाब कभी न कभी हर लड़की के मन में आता है। लेकिन, अक्सर इससे जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। अगर आपके मन में भी यह सपना है और आप अपने पंखों को परवाज देना चाहती हैं या जानना चाहती हैं कि आखिर मिस इंडिया बनते कैसे हैं, तो इस स्टोरी में हम आपको मिस इंडिया के आवेदन, इसके लिए जरूरी योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी पूरी डिटेल्स बताने वाले हैं।
View this post on Instagram
मिस इंडिया बनने के लिए आपको फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। यह कॉन्टेस्ट हर साल आयोजित किया जाता है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से अप्लाई किया जा सकता है। मिस इंडिया ऑडिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर साइन-अप करें। इसमें आपसे बेसिक डिटेल्स मांगी जाएंगी। आपको नाम, उम्र, हाइट और कुछ बेसिक इन्फॉर्मेशन डालनी होगी और कुछ फोटोज और वीडियोज अपलोड करने होंगे। इसमें आपको क्लोज-अप, मिड-लेंथ, फुल-लेंथ, और नो-मेकअप तस्वीरों को अपलोड करना होगा।
वीडियो को दी गई गाइडलाइंस के हिसाब से बनाएं। आवेदनों की स्क्रीनिंग होती है और इसके बाद, सलेक्टेड कंटेस्टेंट को ऑडिशन के लिए बुलाया जाता है। इसमें आपकी पर्सनालिटी, कम्यूनिकेशन स्किल्स, रैंप वॉक और कई चीजों को देखा जाता है। इसके बाद ऑडिशन में सलेक्टेड कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा जाता है और फिर बाद में कई सारे राउंड्स के बाद एक विजेता चुनी जाती है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Miss Universe India 2024: Rhea Singha के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन, Urvashi rautela ने पहनाया ताज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Instagram/ Femina Miss India
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।