herzindagi
femina miss india 2024 nikita porwal first film trailer release

Femina Miss India 2024 का खिताब जीतने वाली निकिता पोरवाल अब फिल्मों में भी मचाएंगी धमाल, पहली मूवी का ट्रेलर भी हो गया रिलीज

मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले के दिन कई मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 16 अक्टूबर की रात मुंबई के मशहूर स्टूडियो महालक्ष्मी में आयोजित की गई थी।
Editorial
Updated:- 2024-10-17, 15:45 IST

निकिता पोरवाल ने इस साल मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई में किया गया था। निकिता पोरवाल के सिर पर ताज 2023 की मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने सजाया। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने निकिता को मिस इंडिया का सैश पहनाया। उनके खिताब जीतने के बाद निकिता का परिवार उसकी सुंदरता और बुद्धिमत्ता के कारण बेहद गर्व महसूस कर रहा है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में रेखा पांडे फर्स्ट रनर अप और आयुषी ढोलकिया सेकेंड रनर अप रहीं हैं।

निकिता पोरवाल के जीतने के बाद अब हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निकिता पोरवाल फैशन के साथ-साथ फिल्मों में एक्टिंग के रूप में भी काम कर चुकी हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको निकिता पोरवाल के बारे में कुछ खास जानकारी देंगे।

कौन है निकिता पोरवाल (Who is Femina Miss India 2024 Winner)

Who is Femina Miss India 2024 Winner

निकिता मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। उनके पिता अशोक पोरवाल पेट्रो केमिकल का बिजनेस करते हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा महाराजा सयाजी राव विश्वविद्यालय से पूरी की है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि निकिता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एंकर के तौर पर की थी। लेकिन बीच में उन्होंने इसे छोड़कर फैशन की तरफ अपना रुख किया। इसके बाद उन्होंने अभिनय और थिएटर में भी काम किया। वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह थियेटर में कई बड़े रोल निभाते हुए भी नजर आई हैं।

'मिस इंडिया वर्ल्ड' का खिताब जीतने के बाद अब वह ब्यूटी पेजेंट 'मिस वर्ल्ड' की तैयारी करने जा रही हैं। वह एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय को अपना आदर्श मानती हैं। वह उनकी तरह ही 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम करने के सपने देखती हैं।

इसे भी पढ़ें- Miss World 2024: जानें इतने सालों में कितना बदल गया है मिस वर्ल्ड का ताज?

निकिता पोरवाल की पहली फिल्म

femina miss india 2024 nikita porwal first film trailer release1

निकिता पोरवाल मिस इंडिया बनने से पहले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म का ट्रेलर भी पहले ही रिलीज किया जा चुका है। दरअसल, यह एक फीचर मिल्म है, जिसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। यह फिल्म जल्द ही भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस ट्रेलर को खुद निकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें-  Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, जानिए इनके लॉ स्टूडेंट से ब्यूटी क्वीन बनने तक का सफर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- nikitaporwal_insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।