Miss World 2024: सौंदर्य और टैलेंट की खोज करने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता दुनिया की सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। जानकारी के लिए बता दें, 28 सालों के बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन इस साल भारत में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 18 फरवरी को ही दिल्ली से हो चुकी थी। वहीं, फाइनल राउंड 9 मार्च को मुंबई में होगा। ब्रिटिश टेलीविजन होस्ट एरिक मॉर्ले ने सबसे पहले साल 1951 में इसकी शुरुआत की थी। आमूमन हम सभी देखते हैं कि इस प्रतियोगिता विजेता को एक ताज पहनाया जाता है। हालांकि, शुरुआत में ऐसा नहीं था। इसी के साथ आइए जानते हैं कि ताज पहनाने की परंपरा कब शुरू हुई और तब से अब तक यह कितनी बार बदला जा चुका है।
शुरुआत में नहीं थी ताज की परंपरा
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता को पहले कोई ताज नहीं पहनाया जाता था। बल्कि उस वक्त ब्रिटिश फेस्टिवल के दौरान बिकिनी कॉन्टेस्ट में जीतने वाले को को सबसे ऊंचे पोडियम पर खड़ा करके एक बुके दिया जाता था। इसकी पहली मिस वर्ल्ड किकी हॉकनसन थीं, जिन्हें ताज नहीं बल्कि बुक देकर विजेता घोषित किया गया था। विजेताओं को ताज पहनाने की शुरुआत साल 1955 में की गई थी। हालांकि, तब से लेकर आज तक कई बार इस ताज में बदलाव किए जा चुके हैं। ताज पहना कर विजेता घोषित होने वाली पहली मिस वर्ल्ड वेनेजुएला की कारमेन सुसैन है दुजिम हैं। इसके बाद साल 1958 में ताज का डिजाइन बदल दिया गया। इस बदले हुए ताज का इस्तेमाल सिर्फ एकबार हुआ था, जिसे दक्षिण अफ्रीका की विजेता एनी कोलेन को पहनाया गया था।
साल 1959 और 1960 में भी बदला ताज
ताज लगातार बदलता जा रहा है। साल 1958 के बाद, 1959 और 1960 में भी ताज को बदला गया था। यही नहीं, साल 1961 में पांचवें ताज का इस्तेमाल किया गया था और यह सिलसिला साल 1969 तक जारी रहा था। इस ताज को आखिरि बार ऑस्ट्रिया की इवा रेयूबर स्टैर ने धारण किया था।
जेस्टर्स क्राउन के नाम से प्रसिद्ध
साल 1970 में छठवीं बार ताज को बदला गया और इसके यूनीक डिजाइन के कारण इसे जेस्टर्स क्राउन या फूल्स क्राउन का नाम दिया गया। उस दौरान ताज बेलिंडा ग्रीन के सिर पर सजा था। इसके बाद साल 1972 में सातवीं बार क्राउन में चेंजेज किए गए। वहीं, साल 1973, 1974 और 1975 में भी नया ताज देखने को मिला। फिर, साल 1976 में मिस वर्ल्ड के क्राउन में बदलाव किया गया था। इसी ताज का दो साल तक इस्तेमाल किया गया था।
इसे भी पढ़ें-आखिर कौन हैं मिस यूनिवर्स 2023 का ताज जीतने वाली शेन्निस पलासियोस?
फिर लौट आया पुराना ताज
साल 1978 में मिस वर्ल्ड के ताज में फिर से बदलाव आया और इसे 1972 के ताज डिजाइन के जैसा ही रखा गया। तब से लेकर यही ताज यूज हो रहा है। बता दें, यह पहली बार जीना स्वैनसन के सिर पर सजा था।
इसे भी पढ़ें-जानें क्या हैं मिस यूनिवर्स क्राउन के इतिहास से जुड़े तथ्य
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Unsplash, Jagran
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों