आज के समय में लोग काफी ज्यादा यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। यह न केवल आसान होता है बल्कि इसे सुरक्षित भी माना जाता है। हालांकि, जब आप यूपीआई पेमेंट के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं यूपीआई से पेमेंट करते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करने पर ज्यादा फीस देना होता है। ऐसे में आपको क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने से पहले इन बातों को जान लेना चाहिए। यह फीस ट्रांजैक्शन अमाउंट का एक प्रतिशत हो सकती है।
क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करने पर आपको बाद में क्रेडिट कार्ड का पैसा समय पर देना होगा। अगर आप पेमेंट करने में लेट हो जाते हैं तो आपका इंटरेस्ट रेट बढ़ सकता है। इसलिए ध्यान से समय पर आपको पेमेंट करते रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Credit Card Tips: एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे और नुकसान
क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करते हैं तो आपको कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं। आपको इन रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल करके आप ऑफर का फायदा भी उठा सकती है। यह पॉइंट्स बाद में रिडीम भी किए जा सकते हैं। इसके अलावा आपको पेमेंट करते समय क्रेडिट लिमिट देखना चाहिए। क्रेडिट लिमिट से ज्यादा पेमेंट करते हैं तो आपको ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा।
इसे भी पढ़ें : Credit Card पर क्यों होते हैं 16 अंक? जानिए इसकी वजह
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।