herzindagi
Hindu religious significance of wearing a nose ring

जानें हिंदू धर्म में महिलाएं नाक में क्यों पहनती हैं नथ, बेहद खास है वजह

हिंदू धर्म में महिलाओं द्वारा नथ पहनने को लेकर एक अलग मान्यता है। इस आर्टिकल के जरिए जानिए इसका महत्व।
Editorial
Updated:- 2022-01-05, 11:26 IST

नाक में नथ पहने हुए आपने कई महिलाओं को देखा होगा। नथ महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं। यही नहीं, अगर दुल्हन ने शादी में नथ नहीं पहनी है तो उसका श्रृंगार अधूरा सा लगता है। दरअसल, नथ सोलह श्रृंगार में से एक है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। यही वजह है शादी के बाद महिलाएं नाक में नथ या पैरों में बिछिया जरूर पहनती हैं। हालांकि, कुंवारी लड़कियां भी आजकल फैशन के कारण नाक में नोजपिन पहनने लगी हैं। वैसे भले ही नोजपिन पहनना एक फैशन ट्रेंड बन गया हो, लेकिन हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं द्वारा नथ पहनने का खास महत्व है। तो आईए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि आखिर महिलाएं नाक में नथ क्यों पहनती हैं।

सोलह श्रृंगार का हिस्सा है नथ

nose ring gold

शादीशुदा महिलाओं के लिए हिंदू धर्म में सोलह श्रृंगार का अलग महत्व होता है। यही कारण है कि शादी के बाद महिलाएं माथे पर मांगटीका, बिंदिया, आंखों में काजल, हाथों में चूड़ियां और पांव में पायल और बिछिया जरूर पहनती हैं। इसी तरह महिलाएं नाक में नथ भी पहनती हैं जिसे सोलह श्रृंगार में शामिल किया गया है। दरअसल, विवाहित महिलाओं के लिए नथ को सौभाग्य की निशानी मानी जाती है, जिससे किसी भी महिला के सुहागिन होने का पता चलता है।

इसे जरूर पढ़ें:इन एक्ट्रेसेस की खूबसूरती में सोलह श्रृंगार ने लगाए चार चांद, जानें इसका महत्व

सुहाग की निशानी होती है नथ

nose ring bridal gold

बता दें कि पहले ये मान्यता थी कि उन ही महिलाओं की नाक छेदी जाएगी जिनकी जल्द ही शादी होने वाली है। हालांकि, कुंवारी लड़कियां भी नाक छिदवाती हैं। वहीं, किसी भी त्यौहार या फंक्शन के लिए उत्तर भारत में महिलाएं अच्छे से सजती और संवरती हैं। ऐसे में महिलाएं खूब सारे जेवर पहनती हैं, जिसमें नथ भी शामिल है। चूंकि इसे सुहाग की निशानी माना जाता है इसलिए शादी-ब्याह या किसी और फंक्शन में इसे पहनना अच्छा माना जाता है। हालांकि, महिलाएं आजकल सिर्फ किसी मौके पर ही नथ पहनती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:दुल्हन विदाई के समय इसलिए करती है चावल फेंकने की रस्म, जानें क्या है महत्व

खूबसूरती बढ़ाती हैं नथ

nose pin or nath significance in hindus

वैसे नथ पहना ना सिर्फ सौभाग्य की निशानी है बल्कि ये महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। अगर आप साड़ी या लहंगे पर नथ कैरी कर रही हैं तो इससे आपका लुक और अच्छा लगने लगता है, जिससे महिलाओं की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। इसलिए अगर आपको कोई फंक्शन अटेंड करना है तो आप अपने लुक के साथ मैचिंग की नोजपिन या नथ कैरी कर सकती हैं। आजकल डायमंड से लेकर मोतियों तक की नोजपिन और नथ मार्केट में मौजूद हैं, जिसमें से आप अपने लिए कोई पसंद कर सकती हैं। यही नहीं, अगर आप कोई डिज़ाइन कस्टमाइज कराना चाहती हैं तो वो भी कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको नथ के महत्व के बारे में जानकारी हासिल हो गई होगी। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें इस बारे में बताना ना भूलें।

Image Credit: Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।