(Significance Of Throwing Rice By Brides) भारत एक ऐसा देश है जहां हर धर्म और संप्रदाय का संगम देखने को मिलता है। यही कारण है कि भारत पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। यही नहीं, यहां हर धर्म के अपने तौर-तरीके और रीति-रिवाज हैं, जिनका अपना महत्व है। बस ये अंतर भारतीय शादियों में देखने को मिलता है। दरअसल, हर धर्म में शादी को लेकर अलग-अलग रस्में हैं।
ऐसे ही हिंदू धर्म में होने वाली शादियों के भी अपने रीति-रिवाज और रस्में हैं। इसी में से एक विदाई के समय दुल्हन द्वारा चावल फेंकने की रस्म है। इस रस्म में घर से निकलते समय दुल्हन पीछे की ओर चावल फेंकती है। दुल्हन द्वारा ऐसा करना शुभ माना जाता है।
शादी की हर रस्म अपने आपमें खास है लेकिन चावल फेंकने वाली रस्म हर दुल्हन और उसके परिवारवालों के लिए भावुक भरा पल होता है क्योंकि दुल्हन हमेशा के लिए अपना मायका छोड़कर ससुराल चली जाती है। इस रस्म को दुल्हन के डोली में बैठने से ठीक पहले किया जाता है। इस रस्म में दुल्हन जब घर से बाहर निकलने लगती है तो उसकी बहन, सहेली या घर की कोई महिला चावल की थाली अपने हाथों में लेकर उसके पास खड़ी हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: जानें क्यों लिए जाते हैं सात फेरे, खास है हर वचन के मायने
फिर दुल्हन उसी थाली से चावल उठाकर पीछे की ओर फेंकती है। दुल्हन को पांच बार बिना पीछे देखे ऐसा करना होता है। उसे चावल इतनी जोर से पीछे फेंकना होता है कि वो पीछे खड़े पूरे परिवार गिरें। इस दौरान दुल्हन के पीछे घर की महिलाएं अपने पल्लू को फैलाकर चावल के दानों को समेटती हैं। माना जाता है कि जब दुल्हन चावल फेंकती है तो जिसके पास ये आता है उसे इसको संभालकर रखना होता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन एक्ट्रेसेस की खूबसूरती में सोलह श्रृंगार ने लगाए चार चांद, जानें इसका महत्व
चूंकि चावल को धन का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे धन रूपी चावल भी कहा जाता है। यही नहीं चावल को धार्मिक पूजा कर्मों में पवित्र सामग्री माना गया है क्योंकि चावल सुख और सम्पन्नता का प्रतीक होता है। ऐसे में जब दुल्हन विदा होती है तो वो अपने परिजनों के लिए सुख और सम्पन्नता भरे जीवन की कामना करती है, जिसकी वजह से इस रस्म के लिए चावल का इस्तेमाल ही किया जाता है।
उम्मीद है आपको हमारा यर आर्टिकल पसंद आएगा होगा अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: ShaadiSaga, Qoura, Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।