चांदनी का पौधा घर की बालकनी या गार्डन की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के साथ भीनी-भीनी खुशबू से माहौल को भी सुगंधित कर देता है। जी हां, एक बार चांदनी के पौधे के पास से निकल जाओ तो उसके फूल वह रोम-रोम महका देते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि पौधे में ढेर सारी पत्तियां तो आती हैं पर फूल नहीं लगते। अगर आपके भी चांदनी के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो हो सकता है कि उसे सही पोषण नहीं मिल रहा हो।
पौधों की ग्रोथ और फल-फूलों के लिए पोषक तत्व जरूरी माने गए हैं। जैसे इंसानी शरीर को मिनरल्स, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व न मिलें तो उसे बीमारियां घेर लेती हैं उसी तरह पौधों की ग्रोथ भी रुक जाती है और वह भी मुरझाने लगते हैं। यही वजह है कि फूलों की सही ग्रोथ के लिए मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा होनी चाहिए। इससे केवल पौधों की ग्रोथ नहीं बढ़ेगी, बल्कि हर डाली पर ढेरों फूल भी लग सकते हैं। आप भी अगर चाहते हैं कि आपके चांदनी के पौधे में भर-भरकर फूल आएं तो यहां हम एक नेचुरल फर्टिलाइजर के बारे में बताने जा रहे हैं।
चांदनी के पौधे की ग्रोथ और फूलों के लिए आपको सरसों की खली और नीम की खली की जरूरत होगी। यह दोनों ही आपको किसी भी नर्सरी या माली के पास मिल जाएंगी। सरसों की खली और नीम की खली को लाने के बाद इन्हें बराबर मात्रा में एक कटोरे में निकाल लें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सरसों और नीम की खली के मिक्सचर का एक चम्मच लें और चांदनी के पौधे में डालें।
इसे भी पढ़ें: बालों से लेकर हेल्थ के लिए गुणों से भरपूर है यह मैजिकल पौधा, जानें किस तरह गमले में सकते हैं उगा
दरअसल, सरसों की खली में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह पौधे और फूलों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, नीम की खली की मदद से पौधे से फंगस, कीट-कीड़े दूर रहते हैं मिट्टी को पोषक तत्व मिलते हैं। सरसों और नीम की खली का मिक्सचर नेचुरल फर्टिलाइजर के तौर पर काम करता है, जो पौधे के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, ध्यान रहे कि इस नेचुरल फर्टिलाइजर को पौधे में 15 से 20 दिनों में एक बार ही दें। क्योंकि, ज्यादा फर्टिलाइजर देने से भी पौधों को नुकसान पहुंचता है।
चांदनी के पौधे में फूलों की ग्रोथ बढ़ाने में सरसों की खली और नीम की खली के अलावा केले के छिलके भी मदद कर सकते हैं। केले के छिलकों में भी पोटेशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फूलों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद हो सकता है। आप केले के छिलकों को सुखाकर और उनका पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा छिलकों को पानी में भिगोकर भी पौधों को दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मिट्टी में इस तरह दबा दें अमरूद का कटा हुआ टुकड़ा, एक से ही निकल आएंगे कई पौधे...जानें टेक्निक
अंडे के छिलकों में कैल्शियम और चाय पत्ती में नाइट्रोजन पाया जाता है। ऐसे में अंडे के छिलकों और चायपत्ती का मिक्सचर भी पौधों को देना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले इस्तेमाल की चायपत्ती को धो लें और फिर सुखा लें। वहीं, अंडे के छिलकों का चूरा बना लें और चायपत्ती के साथ मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को चांदनी के पौधे में डाला जा सकता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Amazon and Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।