How to Update EPF Nominee Online: ज्यादातर नौकरीपेशा वाले लोग पीएफ अमाउंट को जरूरी वक्त के लिए सेव करके रखते हैं। अब ऐसे में काफी भविष्य में अनहोनी न हो इसके लिए कई बार लोग पीएफ में नॉमिनी नाम बदलना या अपडेट करना चाहते हैं। पीएफ अकाउंट में नॉमिनेशन मेंशन करना और अपडेट करना एक आसान प्रोसेस है, जिससे आपके परिवार के सदस्य आपके अकाउंट से जुड़े लाभों का दावा कर सकते हैं। अगर आप किसी कारणवश इस प्रोसेस को करना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें, कि नॉमिनी अपडेट और बदलने का प्रोसेस काफी आसान हो गया है। जहां पहले इस काम के लिए काफी समय और मेहनत लगती थी।
अब आप ऑनलाइन इस प्रोसेस को कुछ ही समय में करा सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि ईपीएफ अकाउंट में नॉमिनी कैसे अपडेट करें।
ईपीएफ अकाउंट नॉमिनेशन कैसे अपडेट करें?
अगर आपने पहले अपने ईपीएफ अकाउंट में नॉमिनेशन या उसे अपडेट करना चाहते हैं, तो प्रोसेस अब बेहद आसान हो गया है। पहले जहां इसे अपडेट करने के लिए आपको कई कागजी कार्यवाही करनी पड़ती थी। वहीं अब आप इसे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। EPFO की वेबसाइट और यूएएन पोर्टल के माध्यम से यह काम कुछ ही मिनटों में हो सकता है। अगर किसी कारणवश नॉमिनी अपडेट या डिटेल्स को जानने में दिक्कत हो रही है, तो आप EPFO के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-क्या पीएफ खाते में जोड़ सकते हैं दो बैंक अकाउंट? जानें नियम और तरीका
- यूजर सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद यूएएन (Universal Account Number) पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अगर आपके पास यूएएन नहीं है, तो आपको पहले इसे रजिस्टर करना होगा।
- लॉगिन प्रोसेस करने के बाद Manage टैब पर क्लिक कर Nomination ऑप्शन पर जाएं।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Add Nominee या Update Nominee का विकल्प मिलेगा।
- अब यहां नॉमिनी का नाम, रिश्ते की जानकारी और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- यहां आप एक से अधिक नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं।
- सभी जानकारी भरने के बाद, आप इसे कन्फर्म करें और सबमिट कर दें।
- इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, जिसे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- इस ओटीपी को डालने के बाद आपका नॉमिनेशन अपडेट हो जाएगा।
- नॉमिनेशन अपडेट करने के बाद आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-PPF में नहीं होता है जॉइंट अकाउंट का ऑप्शन, इससे जुड़ी कई चीजों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- EPFO Official Site
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों