herzindagi
why moye moye is trending

आखिर क्या है वायरल ट्रेंडिंग साउंड Moye-Moye का मतलब? Instagram Reel और वीडियो में सुना होगा ये गाना

सोशल मीडिया में आजकल हर कहीं Moye-Moye साउंड ट्रेंड कर रहा है। बहुत से लोगों को Moye-Moye का मतलब नहीं पता है इसलिए आज हम उन्हें इस Moye-Moye से जुड़ें कुछ दिलचस्प बात बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-01, 17:09 IST

सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कुछ ना कुछ वायरल और ट्रेंड करते रहता है। कभी कोई बच्चे अपनी बोली और अंदाज के लिए वायरल हो जाते हैं, तो कभी कोई गाना। वायरल या किसी चीज के ट्रेंड करते ही बड़े बड़े सेलिब्रिटी, स्टार और इन्फ्लूएंसर उस ट्रेंडिंग चीज पर रील बनाकर लाखों व्यूज हासिल कर फेमस हो जाते हैं। कुछ दिन पहले 'जस्ट लुकिंग लाइक वाव' वाली आंटी वायरल हुई थी और उनके इस शब्द 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाव' पर दीपिका पादुकोण से लेकर निक जोनस तक कई बड़े सेलिब्रिटीज ने इस ट्रेंड को फॉलो किया था। आजकल पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया में मोय मोय का खुमार चढ़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस, इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड सेलेब्स हर कोई मोय मोय कर रहे हैं। मोय मोय इतना ज्यादा ट्रेंड कर रहा है कि हर कोई यह जानना चाह रहे हैं कि मोय-मोय का क्या मतलब है और यह कैसे ट्रेंड का हिस्सा बना।

मोय-मोय की क्या स्टोरी है? (Moye Moye Song Story)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by wajahat hasan (@wajahathasan)

मोय-मोय गाना के बारे में जानना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि यह ट्रेंड सर्बियाई गाने Džanum के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मोय मोय गाने का असली टाइटल(Džanum) डेजंनम है। मोय मोय गाने को सर्बियाई सिंगर तेया डोरा ने गाया है। यह गाना आठ महीने पहले रिलीज हुआ है, जो अब हर किसी के जुबान पर बसा हुआ है। मोय-मोय गाने के यूट्यूब वीडियो पर अब तक 59 मिलियन व्यूज और 1.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। भारत में यह गाना मीम, वीडियो और पोस्ट समेत हर किसी के जुबान पर चढ़ा हुआ है।

मोय-मोय गाने का मतलब क्या है (Moye Moye Song Meaning)

डेज़नम (Džanum) एक बेहद ही इमोशनल गाना है, जिसे सर्बियाई सिंगर Teya Dora ने गाया है। सर्बियाई भाषा में Džanum का अर्थ है बुरा सपना। सरल भाषा में समझें तो मोय-मोय का अर्थ है कि बुरे सपने आने के बाद भी जीवन को लेकर उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। Džanum या Moye-Moye गाना यह बताता है कि अगर आपका सपना अधूरा रह गया है तो उसे लेकर आपको हार नहीं माननी चाहिए। बुरे सपने और निराशा पर काबू पाकर हम अपने जीवन में चल रही चीजों को बेहतर कर सकते हैं। सोशल मीडिया में भले ही इस गाने पर कई कॉमेडी मीम बनाई जा रही हो, लेकिन इस गाने का अर्थ बहुत गंभीर है। जैसा कि आप वीडियो में ही देख सकते हैं कि लड़की कितनी दुखी है(रील पर लाइक लानें के टिप्स)। 

मोय-मोय के वायरल होने के बाद बेहद खुश है सिंगर तेया डोर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Južni Vetar (@juznivetarfilm)

जिस तरह मोय मोय गाने ने यूट्यूब पर 59 मिलियन व्यूज ला चुकी है और सोशल मीडिया में भी मीम और रील के लिए मोय-मोय को काफी यूज किया जा रहा है, इससे मोय-मोय की सिंगर तेया डोरा बहुत खुश हैं। तेया डोरा ने अपने वायरल और ट्रेंडिंग गाने को लेकर अपनी खुशी जताते हुए कहा है कि मैं खुश हूं कि फाइनली सर्बियाई गाने को अपनी पहचान मिल रही है।

इसे भी पढ़ें : कौन थी Makeba? क्या है इंस्टाग्राम के इस ट्रेंडिंग गाने का मतलब?  

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Youtube  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।