herzindagi
control whitefly your garden, How to control whiteflies okra

Rooftop Garden: भिंडी के पौधों में लग रही हैं सफेद मक्खियां, इलाज के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे

भिंडी के पौधों में सफेद मक्खियों का आना एक आम समस्या है, जो पौधों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। इन्हें खत्म करने के लिए आप ये 10 घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-24, 16:55 IST

रूफटॉप गार्डन में भिंडी के पौधों में सफेद मक्खियों का लगना काफी आम समस्या है। ये छोटे कीड़े पौधों का रस चूसकर उन्हें कमजोर बना देते हैं और पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। लेकिन घबराएं नहीं, कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप इन सफेद मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं।

भिंडी में सफेद मक्खी को खत्म करने के लिए, इन तरीकों को अपनाया जा सकता है

What home remedy kills whiteflies, What is the best spray for whiteflies

1.  लहसुन और प्याज का स्प्रे

1 लहसुन का सिर और 1 प्याज को पीसकर उसका रस निकालें। इस रस को 1 लीटर पानी में मिलाएं और उसमें 1 चम्मच लिक्विड साबुन डालें। इस मिश्रण को पौधों पर स्प्रे करें। लहसुन और प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सफेद मक्खियों को भगाने में मदद करते हैं। या फिर धनिया को पीसकर पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे करें।

2. एलोवेरा का स्प्रे

1 लीटर पानी में 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को पौधों पर स्प्रे करें। एलोवेरा पौधों को संक्रमण से बचाने और सफेद मक्खियों को भगाने में मदद करता है।

3. नीम तेल

सफेद मक्खी के प्रकोप की शुरुआत में, नीम तेल 300 पीपीएम को 1 लीटर पानी में घोलकर एक एकड़ में 200 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।

home remedy kills whiteflies, What is the best spray for whiteflies

4. एसिटेमीप्रिड

सफेद मक्खी को खत्म करने के लिए, एसिटेमीप्रिड 20 एसपी केमिकल का 40 ग्राम प्रति हेक्टेयर में दो छिड़काव किया जा सकता है।

5. डायफेन्थुरान

ज़्यादा प्रकोप की स्थिति में, डायफेन्थुरान 50 फीसदी डब्ल्यू.पी. को 240 ग्राम प्रति एकड़ में 200 लीटर पानी के साथ घोलकर छिड़काव करें। 

6. इमिडाक्लोप्रिड

शाम के समय, इमिडाक्लोप्रिड 17.8, एसएल 0.5 (एमएल) को 1 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

what is home remedy to prevent ladies finger plant with white flies

7. मांजो

मांजो एक संपर्क कीटनाशक है, जो एक ही छिड़काव में सफेद मक्खी समेत कई कीटों को खत्म कर देता है।

8. मिर्च का स्प्रे 

मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो कीटों को दूर रखने में मदद करता है। कुछ सूखी मिर्च को पानी में उबालें और फिर इस घोल को छानकर पौधों पर स्प्रे करें।

What home remedy kill whiteflies, What is the best spray for whiteflies

9. हल्दी और साबुन का मिश्रण

1 लीटर पानी में 2-3 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच लिक्विड साबुन मिलाएं। इस मिश्रण को पौधों पर स्प्रे करें। हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण सफेद मक्खियों को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुड़ने लग जाती हैं पौधों की पत्तियां तो इस तरह करें देखभाल 

10. तंबाकू का पानी 

तंबाकू में निकोटिन होता है जो कीटों को मारने में मदद करता है। कुछ तंबाकू को पानी में उबालें और फिर इस घोल को छानकर पौधों पर स्प्रे करें।

home remedy kill whiteflies, What is the best spray for whiteflies

इसके अलावा, इन बातों का भी ध्यान रखें

  • गमले को हमेशा खरपतवार से मुक्त रखें। 
  • समय पर कीटों की पहचान करने से फसल प्रभावित होने से बचा जा सकता है। 
  • कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल करने से पहले, कीट की सही जानकारी हासिल कर लें। 
  • एक हफ्ते बाद अगर समस्या फिर से दिखाई दे, तो फिर से कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल करें। 
  • नियमित रूप से अपने पौधों की जांच करें, ताकि आप सफेद मक्खियों को जल्दी से पहचान सकें।
  • पौधों की पत्तियों के नीचे सफेद मक्खियों के अंडे होते हैं, इसलिए पत्तियों को दोनों तरफ से स्प्रे करें।
  • संक्रमित पत्तियों को तोड़कर नष्ट कर दें।
  • आप बाजार से कीटनाशक साबुन भी खरीद सकते हैं और इसे पौधों पर स्प्रे कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गार्डन के पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहीं हैं मक्खियां तो आजमाएं ये तरीके

इन घरेलू नुस्खों का नियमित रूप से उपयोग करने से आप भिंडी के पौधों में सफेद मक्खियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।