herzindagi
How to remove houseflies from home

बारिश के मौसम में मक्खियों ने कर दिया हैं घर में रहना मुश्किल, इन घरेलू उपायों से पाएं फटाफट छुटकारा

How To Get Rid Houseflies: ठंडक और नमी के कारण घर के हर कोने में मक्खियों का भिनभिनाना शुरू हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप काली मिर्च और पुदीने का उपयोग कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-15, 14:51 IST

बारिश के मौसम शुरू होते ही साफ-सुथरे घर में भी मक्खियां घूमने लगती हैं। भिनभिनाती हुई मक्खियां न सिर्फ देखने में खराब लगती हैं बल्कि सेहत को भी खराब करने का काम करती हैं। अगर आप भी घर में उड़ती हुई मक्खियों को देख परेशान हो गए हैं, तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं।

मक्खियों को दूर भगाने के लिए क्या करें?

बरसात के मौसम में घर के अंदर आने वाली मक्खियों को दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकती हैं।

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल

How to get rid of flies in the house

मक्खियों को दूर करने के लिए आप एक जार में 1/2 कप एप्पल साइडर विनेगर, 1/2 कप पानी और एक बड़ा चम्मच चीनी डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसे प्लास्टिक रैप से ढककर उसपर कुछ छेद करें। बता दें कि मक्खियां मीठे स्मेल की ओर आकर्षित होती है। ऐसा करने से सभी मक्खियों आकर इस पर बैठ जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- इन पौधों को लगाते ही खिंचे चले आते हैं सांप,कहीं आपके बगीचे में नहीं लगे ये प्लांट्स!

लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल

घर में भिनभिनाने वाली मक्खियों को दूर करने के लिए आप लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए  लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर घर के चारों ओर स्प्रे करें। मक्खियां खट्टे फलों की गंध से दूर भागती हैं। 

लौंग और नींबू से नेचुरल फ्लाई रिपेलेंट

How to get rid of flies from kitchen

मक्खी को दूर भगाने के लिए घर पर नेचुरल फ्लाई रिपेलेंट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए लौंग और नींबू के टुकड़ों को पानी में उबालें। मिश्रण को ठंडा कर स्प्रे बोतल में छान लें। अब इस लिक्विड को घर के चारों और स्प्रे करें।

फ्लाई पेपर से भगाएं मक्खी

मक्खी को दूर करने के लिए आप फ्लाई पेपर को घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए चिपचिपा पेस्ट बनाने के लिए चीनी, पानी और कॉर्न सिरप को मिलाकर मिक्स करें। अब मिश्रण को कार्डबोर्ड के एक टुकड़े पर ब्रश करें और इसे उन जगहों पर रखें जहां मक्खियाँ मौजूद हैं।

नीम तेल का करें उपयोग

मक्खी को दूर करने के लिए  नीम के तेल को पानी में मिलाकर घर के चारों ओर स्प्रे करें। नीम के तेल में प्राकृतिक कीटनाशक गुण होते हैं जो मक्खियों को दूर भगाते हैं।

घर को करें साफ 

How to get rid of flies in the house quickly without vinegar

बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से घर की सफाई करें और कचरे का साफ करें, खासकर मानसून के मौसम में। नमी जमा होने से रोकने के लिए अपने घर को सूखा और अच्छी तरह हवादार रखें।

लगाएं ये पौधे

मक्खी को दूर भगाने के लिए घर में उन पौधों को लगाएं, जिसकी महक से ये दूर भगाती हैं। इसके लिए तुलसी, लैवेंडर और पुदीना जैसी कुछ जड़ी-बूटियों को घर या किचन में लगाएं। 

इसे भी पढ़ें- बरसात के पानी का घर के इन कामों में कर सकती हैं इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।