बरसात का मौसम भले ही खुशनुमा लगता है लेकिन इसमें डेंगू होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। डेंगू मच्छर से फैलने वाली बीमारी है और बरसात में पानी जमने के कारण मच्छर काफी ज्यादा पनपते हैं। ऐसे में हर किसी की कोशिश होती है कि मच्छरों से खुद को कैसे बचाया जाए, अगर आप भी चाहते हैं कि मच्छरों से आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे तो आप इन पौधों को घर में लगा सकते हैं।
डेंगू से बचने के लिए घर में लगाएं ये पौधे
- डेंगू वाले मच्छर से बचाव के लिए आप घर में सिट्रोनेला के पौधे लगा सकते हैं। इससे मच्छरों के साथ-साथ बरसाती कीड़े मकोड़े से भी छुटकारा मिलेगा। इसमें नींबू जैसी तेज गंध होती है और यह प्लांट केमिकल से भरपूर होता है जो मच्छरों को दूर भगाता है।
- आप घर में कैटनिप भी लगा सकते हैं। यह बारहमासी पौधा है जो मिंट परिवार से आता है। इसमें नेपेटा लैक्टोन नाम का रसायन होता है जो मच्छरों को दूर भगाता है।
- लेमन ग्रास की खुशबू से जहां लोग आकर्षित होते हैं वहीं इससे मच्छर दूर भागता है। इसमें एक जरूरी तेल होता है जो जेरेनियम और सिट्रल नाम के दो एक्टिव रसायनों से भरपूर होता है। ये रसायन मच्छरों को भगाने के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें-खाद बनाते वक्त भूलकर भी न डालें ये खाद्य पदार्थ, वरना बेकार हो सकती हैं आपकी मेहनत
- घर में आप लैवेंडर का पौधा भी लगा सकते हैं,भले ही इसकी खुशबू से आपको फ्रेशनेस का एहसास हो लेकिन यह मच्छरों के लिए दुश्मन के जैसा है। मास्किटो रेपलेंट्स में लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है।
- आप लेमन बाम का पौधा लगा सकते हैं। इसमें से नींबू और लहसुन जैसी खुशबू होती है,जिससे मच्छर कोसों दूर भागते हैं।ऐसे में आप इसे घर में लगा सकते हैं। इसके अलावा मिंट भी एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में कार्य करता है जिसका उपयोग मच्छरों को दूर भगाने के लिए किया सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों