
एस्ट्रोनॉट की लाइफ इतनी आसान नहीं होती है। उन्हें अंतरिक्ष में जाने के बाद काफी चीजों का सामना करना होता है। साथ ही उन्हें 24 घंटे सतर्क रहने की भी जरूरत भी होती है। अंतरिक्ष में किसी भी तरह की गलती आपकी जान तक ले सकती हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है अंतरिक्ष में अगर कोई एस्ट्रोनॉट फंस जाता है तो उनका क्या होता होगा। अगर नहीं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।

अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर पिछले 52 दिन से स्पेस में है। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनके स्पेसक्राफ्ट में कुछ दिक्कत होने के कारण वह वापस नहीं आ पा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर कोई एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में फस जाता है तो उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्पेस में हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसके अलावा स्पेस में एस्ट्रोनॉट की मांसपेशियां बहुत तेजी से कमजोर होती हैं। ऐसे में एस्ट्रोनॉट को सर्वाइव करने में काफी दिक्कत होती है। हालांकि स्पेस में सही तरह एक्सरसाइज करने से यह दिक्कत नहीं होगी। अंतरिक्ष में तापमान बहुत तेजी से बदलता है। जहां धूप में तापमान बहुत अधिक हो सकता है, वहीं छाया में यह अचानक से बहुत कम हो जाता है। इस तरह के तापमान परिवर्तन से शरीर को काफी नुकसान हो सकता है।
स्पेस मिशन को 100 प्रतिशत तक सुरक्षित नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर कोई भी एस्ट्रोनॉट स्पेस में फस जाए तो उसके पास स्पेस सूट का होना जरूरी है। स्पेस सूट काफी खास होता है इसमें ऑक्सीजन और सही तापमान देने की क्षमता होती है। हालांकि बिना स्पेस सूट के आप स्पेस में 50 सेकंड में मर जाएगे।
इसे भी पढ़ें : भारतीय मूल की Sunita Williams ने अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा में रच दिया इतिहास, किया यह बड़ा काम
जी नहीं, अगर कोई अंतरिक्ष में अकेला फंस जाता है तो उसकी कुछ समय के बाद मौत हो जाएगी। स्पेस में ऑक्सीजन की काफी कमी होती है। ऐसे में सही मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने पर एस्ट्रोनॉट की मौत हो सकती है। स्पेस सूट में मौजूद ऑक्सीजन कुछ समय में ही खत्म हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता विलियम्स, जानिए NASA के पास है कितना समय
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।