
आज कल साइबर क्राइम और स्कैम काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें आपके सिम स्वैपिंग से फ्रॉड किया जा रहा है। ऐसे फ्रॉड के मामले में स्कैमर्स डुप्लीकेट सिम का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट होल्डर के खाते से पैसे उड़ा ले रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड का मामला काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से आपको ऐसे तरीकों का पालन करना चाहिए।

असल में हाल ही में Sim Swap Scam का मामला दिल्ली की एक वकील के साथ हुआ है। इसमें महिला वकील के फोन पर तीन बार मिस्ड कॉल आया, जिसके बाद उनके बैंक अकाउंट से स्कैमर्स ने पैसा उड़ा लिया। ये बात इसलिए हैरान कर देने वाली है क्योंकि महिला वकील ने किसी तरह का ओटीपी या पासवर्ड शेयर नहीं किया था फिर भी उनके खाते से पैसा कटने का मैसेज आया। आइए आज जानते हैं क्या है Sim Swap Scam और कैसे रहें सावधान।
इसे भी पढ़ें: फोन की एक गलती से हैक हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए सेफ्टी टिप्स
Sim Swap Scam एक प्रकार की फाइनेंनसियली धोखाधड़ी है जिसमें स्कैमर आपके सेल फोन के नंबर का डुप्लीकेट नंबर बना लेते हैं। इसके बाद अपने फोन में डुप्लिकेट नंबर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने के लिए, वे आपके सेल फोन पर कॉल करते हैं और यह क्लेम करते हैं कि आप अपना सिम कार्ड खो चुके हैं या बंद होने वाला है तो आपको नया सिम ले लेना चाहिए, ये ऑफर सिमित समय तक है जो खास आपको दिया जा रहा है। एक बार जब उनके पास आपका सिम कार्ड से जुड़े रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंटस, जैसे आईडी कार्ड या एड्रेस प्रुफ होता है, तो वे आपके Two-factor authentication (2FA) कोड हासिल कर सकते हैं और आपके बैंक खाते और अन्य ऑनलाइन खातों में लॉग इन कर सकते हैं। दरअसल, 2FA एक सुरक्षा प्रणाली होता है, जिसमें किसी प्रोसेस तक पहुंचने के लिए खास किस्म की पहचान के दो अलग-अलग आईडी की जरूरत पड़ती है।
इस फ्रॉड में स्कैमर्स आपके फोन नंबर पर कॉल करके ओटीपी या पासवर्ड पुछने के बजाए मिस्ड कॉल करते हैं। ऐसा करने से आप इरिटेट हो कर अपना फोन छोड़ देते हैं या फिर कॉल बैक कर देते हैं। इसके बाद आपके तकनीकी खामी से फोन की नेटवर्क कनेक्टिविटी कम हो जाती है। इसी दौरान स्कैमर्स आपके खाते से पैसा उड़ा लेते हैं।

यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने बैंक खाते को Sim Swap Scam से सुरक्षित रख सकते हैं:
इसे भी पढ़ें: अगर ऑनलाइन गलत अकाउंट में कर दिए हैं पैसे ट्रांसफर तो फौरन करें ये काम
Sim Swap Scam एक गंभीर धोखाधड़ी है, लेकिन इन तरीकों का पालन करके, आप अपने बैंक खाते को सुरक्षित बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।