
Why is the SIM Card Corner Cut: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अटूट हिस्सा बन चुका है और इसे चलाने वाली सबसे छोटी लेकिन महत्वपूर्ण चीज सिम कार्ड है। अगर आप अपने सिम कार्ड को ध्यान से देखें, तोउसका एक कोना हमेशा कटा हुआ होता है। यकीनन आपने अपने या किसी न किसी के फोन में सिम कार्ड को लगाया या निकाला जरूर होगा। पहले सिम कार्ड चौकोर हुआ करते थे, लेकिन फिर डिजाइन में यह छोटा सा बदलाव किया गया।
अब ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? हो सकता है कि हमसे से कई लोगों को यह डिजाइन लगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको सिम कार्ड के कोने के कटे होने के पीछे के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं।

जब मोबाइल फोन का आविष्कार हुआ, तब सिम कार्ड आज की तरह छोटे और कटे हुए नहीं होते थे। पहले सिम कार्ड का आकार एक क्रेडिट कार्ड जैसा बड़ा होता था। बाद में इसे छोटा किया गया, लेकिन तब वे पूरी तरह से आयताकार हुआ करते थे।
उस समय लोगों को यह समझने में बहुत दिक्कत होती थी कि सिम कार्ड को फोन के स्लॉट में किस तरफ से डालना है। कई बार लोग सिम को उल्टा डाल देते थे, जिससे न केवल नेटवर्क नहीं आता था, बल्कि फोन के अंदर के बारीक चिप और स्लॉट भी खराब हो जाते थे।
इसे भी पढ़ें- Sim Swap Scam: क्या 3 मिस्ड कॉल आने से गायब हो सकते हैं बैंक से पैसे? ये हैं सिम स्वैप फ्रॉड से बचाव के तरीके
यूजर्स की इस परेशानी को दूर करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों और डिजाइनर्स ने सिम कार्ड के एक कोने को काटने का फैसला किया।
इस कटे हुए कोने का मुख्य उद्देश्य सही दिशा की पहचान कराना है। मोबाइल फोन के सिम स्लॉट में भी एक छोटा सा कोना उसी डिजाइन में बना होता है।
इससे यूजर को तुरंत पता चल जाता है कि सिम को किस तरफ से फिट करना है। यह डिजाइन इतना सरल और प्रभावी साबित हुआ कि पूरी दुनिया की कंपनियों ने इसे एक मानक के रूप में अपना लिया।

सिम कार्ड के कटे होने का एक और फायदा यह है कि यह गलत तरीके से सिम लगाने की गुंजाइश को खत्म कर देता है।
अगर आप सिम को उल्टा या गलत दिशा में डालने की कोशिश करेंगे, तो वह स्लॉट में ठीक से बैठेगा ही नहीं। आज भले ही सिम कार्ड नैनो और माइक्रो साइज में बदल गए हों, लेकिन वह कटा हुआ कोना आज भी बरकरार है।
इसे भी पढ़ें- 1 क्लिक में पता करें आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं, सिर्फ मोबाइल नंबर डालते ही खुल जाएगा कच्चा-चिट्ठा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।