आपने घर के बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों को ऐसा कहते हुए अक्सर सुना होगा कि आपके हाथों की रेखाओं में आपका भाग्य छिपा होता है। इसी वजह से सदियों से हस्तरेखा विज्ञान को भविष्य जानने का एक तरीका माना जाता रहा है।
हालांकि रेखाओं को पढ़ना आसान नहीं है, लेकिन हस्तरेखाविदों और ज्योतिषियों की मदद से ये जान पाना आसान हो जाता है कि आपके हाथों की लकीरें क्या बयां कर रही हैं। प्राचीन समय से ही लोग हाथों की लकीरों से अपने व्यक्तित्व और अपने भविष्य की जानकारी लेते चले आ रहे हैं।
ऐसे ही हाथों में कुछ ऐसी लकीरें भी होती हैं जो आपको धनवान बनाने के संकेत देती हैं और जीवन में सकारात्मक परिस्थितियों का संकेत देती हैं। इन्हीं निशानों में से एक है हथेली पर X का निशान होना। वास्तव में अगर हम इस निशान की बात करें तो हथेली के बीच में मौजूद से निशान आपकी किस्मत बदल सकता है। आइए Celebrity Astrologer Parduman Suri से जानें कि अगर आपकी हथेली में X का निशान है तो इससे क्या होता है और इसके परिणाम क्या हो सकते हैं।
अगर हम ऐसे लोगों की बात करते हैं जिनकी हथेली में एक X का निशान होता है वो जीवन में हर स्थान पर सफलता प्राप्त करते हैं, ये लोग प्रसिद्धि हासिल करते हैं और परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने का सामर्थ्य रखते हैं।
ये लोग महान अंतर्ज्ञान वाले लोग हैं और भविष्य में आने वाले खतरे को महसूस कर सकते हैं। ये लोग उन लोगों की नीयत भी जान लेते हैं जो उन्हें धोखा देने की योजना बना रहे हैं। ये लोग वे लोग हैं जिनकी बुरी किताबों में आप नहीं आना चाहते।
वो आपके दुष्कर्मों के लिए आपको क्षमा कर सकते हैं, लेकिन वे शायद ही कभी भूलेंगे। सहज ज्ञान युक्त होने के अलावा ये लोग तेज़, बुद्धिमान, महान ज्ञान और सबसे बढ़कर तीव्र याददाश्त वाले होते हैं। उन्हें अपने परिवेश के अनुसार ढलना आसान बखूबी आता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपके हाथ पर भी बनता है M? जानें क्या होता है इसका मतलब
आपने अपने हाथ में कई ऐसी रेखाएं देखि होंगी जो घुमावदार होती हैं या किसी निशान को दिखाती हैं। इन घुमावदार रेखाओं के बीच आपको हथेली के बीच X का निशान भी नजर आ सकता है। वास्तव में यह एक बहुत ही ख़ास निशान होता है और बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जिनके हाथों की दोनों हथेलियों में X का निशान होता है।
ये निशान दुनिया की लगभग 3 प्रतिशत लोगों की हथेलियों में मौजूद होता है और ये लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह निशान आपकी हथेली पर दो क्षैतिज घुमावदार रेखाओं के बीच स्थित होता है जो आपको सौभाग्य का आशीर्वाद देता है।
View this post on Instagram
Celebrity Astrologer Parduman Suri जी बताते हैं कि जब हथेली पर हृदय और मस्तिष्क रेखाओं के बीच के अंतराल में X का निशान बनता है तो इसे रहस्यमय क्रॉस या X कहा जाता है।
जिन लोगों की हथेली पर यह रहस्यमयी क्रॉस बना होता है, वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। भले ही यह क्रॉस किसी भी हथेली पर बना हो। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली पर यह होता है वे जीवन में महान उपलब्धियां हासिल करते हैं।
ये लोग बहुत धार्मिक होते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग अपने हिस्से की चीजें दूसरों के साथ शेयर करना भी पसंद करते हैं। इन्हें हमेशा दूसरों के सुख-दुख की चिंता रहती है। ये जीवन में ऊंचाइयां हासिल करते हैं। इनके जीवन में प्रसिद्धि और पैसा अचानक आता है। ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं।
अगर आपकी हथेली के बिलकुल बीच में X का निशान है तो ऐसा व्यक्ति दिल का बहुत धनी होता है और खुले दिल का होता है। ये लोग पैसा बहुत खर्च करते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के बीच बहुत प्रसिद्धि हासिल करते हैं।
ये लोग हमेशा कुछ करने का जज्बा रखते हैं और इस निशान के लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों को जीवन में सफलता पाने में ज्यादा समस्याएं नहीं आती हैं और भाग्य से कुछ भी हासिल कर लेते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: हथेलियों के आकार के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व
अगर आपकी हथेली में भी X का निशान मौजूद है तो आपको इसके जीवन में मिले-जुले संकेत मिल सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।