herzindagi
cow and calf ko dekhna

रास्ते में बछड़े को दूध पिलाती गाय को देखने का क्या है मतलब?

हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी गाय का विशेष स्थान है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-01, 17:27 IST

Is It Good To See Cow Feeding Calf: हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी गाय का विशेष स्थान है। मान्यता है कि अगर रास्ते में कहीं जाते समय किसी व्यक्ति को गाय दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ होता है। 

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अगर गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई नजर आ जाए तो इससे जुड़े भी कई शुभ संकेत होते हैं जो व्यक्ति के जीवन में आने वाले कई सकारात्मक बदलावों को दर्शाते हैं। तो चलिए जानते हैं बछड़े को दूध पिलाती गाय दिखने का मतलब।  

रास्त में बछड़े को दूध पिलाती गाय दिख जाए तो क्या होता है? (What Happens If We See Cow Feeding Calf)

kya cow and calf ko dekhna achcha hai

शास्त्रों में जहां एक ओर गाय को सुख-समृद्धि प्रदायक माना गया है। वहीं, गाय के बछड़े को प्रगति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आपको रास्ते में कहीं बाहर जाते समय गाय बछड़े के साथ दिख जाए तो इसका मतलब है कि जल्दी ही आपके घर में सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के उपाय) का आगमन होगा। 

यह भी पढ़ें: घर में गाय की कैसी फोटो लगानी चाहिए?

घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गर में मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का वास स्थापित होगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो वह आवश्यक रूप से जल्दी ही पूरा होने वाला है। आपने जिस चीज के लिए मेहनत की है अगर वह आपको अब तक नहीं मिली तो अब मिलने वाली है। 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: धन का प्रतीक मानी जाती हैं इन जानवरों की मूर्तियां, जानें रखने की दिशा और सही तरीका

इसके अलावा, अगर आपको बछड़े को दूध पिलाती गाय दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपकी संतान की उन्नति होनी वाली है। आपकी संतान किसी बात से परेशान है या किसी समस्या में फंसी हुई है तो वह जल्दी ही दूर हो जाएगी। आपकी संतान का भाग्य जल्दी ही खुलने वाला है। 

 

अगर आपने भी कभी रास्ते में बछड़े को दूध पिलाती गाय देखी है या फिर गाय और बछड़े को साथ में देखा है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि बछड़े के साथ गाय को देखना किस बात की ओर इशारा करता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।    

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।