herzindagi
signs of seeing owl

घर पर उल्लू के आने का क्या है मतलब?

अगर आप कहीं बाहर यात्रा पर जा रहे हैं और आपको उल्लू दिख जाए तो यह शुभ माना जाता है। रास्ते में उल्लू उड़ता हुआ दिखे तो धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।   
Editorial
Updated:- 2023-12-27, 13:52 IST

Ullu Ke Dikhne Ka Matlab: शकुन शास्त्र में हर पशु-पक्षी के दिखने के पीछे कई संकेत बताये गए हैं। यह संकेत शुभ और अशुभ दोनों रूप से नजर आ सकते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि उल्लू का दिखना किस्बात का संकेत होता है। साथ ही, यह भी जानेंगे कि उल्लू किन परिस्थितियों में शुभ और किन में अशुभ माना जाता है। 

क्या उल्लू देखना होता है शुभ?

अगर आप कहीं बाहर यात्रा पर जा रहे हैं और आपको उल्लू दिख जाए तो यह शुभ माना जाता है। रास्ते में उल्लू उड़ता हुआ दिखे तो धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है और वहीं, अगर बैठा हुआ दिखे को इसे अटके हुए धन के वापस आने का सूचक माना जाता है।

ullu dikhne ka kya matlab hota hai

अगर आपको कहीं भी सफेद उल्लू दिखे तो यह भी शुभ होता है। सफेद उल्लू को मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का प्रतीक और उनका वाहन माना जाता है। सफेद उल्लू बहुत कम दिखता है लेकिन अगर दिख जाए तो यह किस्मत खुलने और सौभग्य के चमकने का सूचक होता है।

यह भी पढ़ें: रास्ते में बछड़े को दूध पिलाती गाय को देखने का क्या है मतलब?

अगर आप को उल्लू दिख जाए और वह उल्लू भी आपको लगातार देख रहा  हो या आपकी नजरें उल्लू की नजरों से टकरा जाएं तो यह धन लाभ का संकेत है। आपको कहीं से अपार धन की प्राप्ति होगी और धन में तेजी से वृद्धि भी होने लगेगी। 

यूं तो दिन में उल्लू निकलते नहीं है लेकिन अगर दिन में उल्लू दिख जाए तो यह जीवन में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। वहीं, रात में उल्लू दिख जाए तो यह सफलता को दर्शाता है फिर चाहे वह नौकरी में मिले या व्यापार में, तरक्की तय है। 

यह भी पढ़ें: Signs Of Pigeon: घर में आता है कबूतर तो हो जाएं सतर्क, जानें इन संकेतों का अर्थ

उल्लू का दक्षिण पश्चिम दिशा में दिखना या इस दिशा से उल्लू की आवाज आना आर्थिक संकट को दर्शाता है। पूर्व दिशा (पूर्व दिशा में रखें ये चीजें) से उल्लू का दिखना या आवाज आना आर्थिक समस्याओं और शत्रुओं से मिलने वाली मुक्ति को दर्शाता है। 

ullu dikhne ka matlab kya hai

उल्लू अगर आपका रास्ता काट जाए तो समझ लें कि आपका रुका हुआ कोई काम पूरा होने वाला है और उस काम के पूरा होने पर आपको लाभ भी मिलेगा। यह कर्ज से छुटकारा मिलने का भी एक संकेत है। 

 

अगर आपको भी उल्लू दिखता है या कभी दिखा है या उल्लू आपके घर पर आकर बैठा है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि आखिर उल्लू का दिखना या उसका घर आना किस बात का संकेत है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।