घर पर खाना ना बनाकर बाहर से खाना मंगाना बस कुछ ही दिन अच्छा लगता है। वहीं अगर रोजाना के खाने की बात करें तो घर का खाना ही सबसे बेस्ट होता है। साफ-सफाई, पौष्टिक तत्वों और मां के प्यार से बने हुए खाने की बात ही अलग है।
बता दें कि घर के खाने की तरह पूरे परिवार को एक साथ भोजन करने से भी कई फायदे मिलते हैं। आपने अक्सर फिल्मों और टीवी सीरियल में भी पूरे परिवार को एक साथ खाना खाते देखा होगा। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और समझने की कोशिश करते हैं कि यह हमें कैसे फायदा पहुंचा सकता है।
हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा प्रकाशित एक लेख में एनी फिशल (Anne Fishel) नाम की पारिवारिक चिकित्सक बताती हैं कि परिवार के साथ खाना खाने का मतलब है कि आप घर का पौष्टिक और स्वच्छ खाना खा रहे हैं।
पौष्टिक तत्वों की प्राप्ति के साथ-साथ एक कारण बाहर का खाना खाने की आदत से भी बचना हैं। एनी फिशल बताती हैं कि जो लोग शुरुआत से ही घर का खाना खाते हैं वो बड़े होकर पेरेंट्स से अलग होने के बाद भी होटल का खाना खाने से बचते हैं। इसके अलावापरिवार के साथ खानेसे और भी कई फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ेंःबच्चों की करती हैं पिटाई तो जान लें इसके प्रभाव
कई बार परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात पर नोकझोंक हो जाती है। ऐसी परिस्थितियों में हम जब तक बात नहीं करते हैं, तब तक बातचीत शुरू नहीं होती पाती है। वहीं अगर हम एक साथ बैठकर खाना खाएंगे तो किसी ना किसी तरीके से बातचीत शुरू हो ही जाती है।
बहुत बार परिवार का कोई सदस्य बहुत से कारणों से परेशान होता है और इस बारे में परिवार को बताने से बच रहा होता है। ऐसे में अगर हम एक साथ खाना खाएंगे तो उनके चेहरे और भाव से उनकी समस्या के बारे में भी पता लगा सकते हैं।
बाहर का खाना खाने की आदत की वजह से बच्चों को मोटापे जैसी कई समस्याओं क झेलना पड़ता है। एक साथ खाना खाने से पेरेंट्स को पता रहता है कि बच्चे ने किस टाइम क्या खाया है। साथ ही बच्चों के साथ बैठने का भी कुछ समय मिलता है।
इसे भी पढ़ेंःबच्चों को आती है शर्म तो इन टिप्स की मदद से बनाएं आत्मविश्वासी
हर एक परिवार का एक अलग माहौल होता है जिसे तब तक समझा नहीं जा सकता है जब तक एक साथ समय ना बिताया जाए। वहीं खाना खाने के दौरान हम कई विषयों पर बात करते हैं और यह भी समझने की कोशिश करते हैं कि किसकी जिंदगी में क्या चल रहा है।
तो ये थे कुछ बिंदु जो साफ कर देते हैं कि परिवार के साथ भोजन करना एक अच्छी आदत है। आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।