इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये सुपरफूड

बेहतर इम्यूनिटी के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-27, 17:21 IST
how to boost immunity

मौसम बदलने का सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए इस दौरान इम्यून सिस्टम को बूस्ट करना बेहद जरूरी होता है। बदलते मौसम में खांसी और जुखाम का डर बना रहता है। इसलिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर थोड़ी सी भी ढील दी गई तो आसानी से बीमार पड़ सकते हैं। बेहतर इम्यूनिटी के लिए आपको सुपरफूड्स खाने चाहिए। अब आप सोच रहे होंगी कि यह क्या होता है। सुपरफूड्स उन्हें कहते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी कैसे बूस्ट की जाए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस विषय पर हमनेअनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उनका कहना है कि केवल डाइट से ही कुछ नहीं होता है। हमें कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होनें हमें बताया रोजाना व्यायाम करने और स्वच्छता भी जरूरी है। चलिए उन्हीं से जानते हैं उन सुपरफूड्स के बारे में जो हेल्दी इम्यून को बढ़ावा देते हैं।

अदरक

can ginger boost immunityअदरक को सुपरफूड की कैटगरी में शामिल किया गया है। भारतीय खाने और चाय में अदरक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। अदरक की खुशबू भी बेहद अच्छी होती है। इसलिए खाने में स्वाद के साथ-साथ सुगंध के लिए भी अदरक एक अच्छा विकल्प है।

इसकी जड़ों में जिंजरोल कंपाउड होते हैं, जो कार्डियोवस्कुलर डिजीज होने से रोकता है। आप इसे किसी भी रूप में खा सकती हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एकदम बेस्ट है। इसलिए आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आप अदरक का काढ़ा बना सकती हैं। सब्जी में तड़का लगाने के लिए भी अदरक अच्छा होता है। इसके अलावा आप अदरक को उबालकर इसमें शहद डालकर इसका सेवन कर सकती हैं।

लहसुन

can garlic boost immunityखाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए लहसुन का तड़का लगाया जाता है। उसी तरह यह सुपरफूड इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी अच्छा माना जाता है। लहसुन भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। (लहसुन खाने के फायदे)

लहसुन एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। यह आंत में बैक्टीरियल इंबैलेंस को ठीक करने में मदद करता है, जिससे सूजन नहीं होती है। इसलिए आपको लहसुन जरूर खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:मानसून में घर में मौजूद इन फूड्स से फ्री में इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करें, एक्‍सपर्ट से जानें

मशरूम

can mushroom boost immunityमशरूम में प्रोटीन,बी- विटामिन, फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अच्छी इम्यूनिटी के लिए आपको मशरूम का सेवन जरूर करना चाहिए। हेल्दी इम्यून सिस्टम के लिए मशरूम बेहद फायदेमंद होता है। आप मशरूम की सब्जी बनाकर खा सकती हैं। मशरूम सलाद या अन्य चीजों में शामिल कर सकती हैं। (मशरूम खाने के फायदे)

इसे भी पढ़ें:दालचीनी की चाय पिएं और पाएं वेट लॉस के साथ स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी

इन बातों का रखें ध्यान

  • रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर हेल्दी रहता है। इसलिए इस आदत को न बदलें।
  • पौष्टिक आहार लें। अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।
  • पर्याप्त नींद लें। कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी करें।
  • खाने से पहले हमेशा हाथ धो लें।
  • वजन पर भी ध्यान दें। हेल्दी वेट मेंटेन करना बेहद जरूरी है।
  • अल्कोहल के सेवन से बचें।
  • स्मोकिंग बिल्कुल भी न करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP