महिलाओं के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नए नियम बनाए जाते हैं। हर देश के अपने अलग नियम और कायदे। अधिकतर महिलाओं के अधिकारों को लेकर सोशल मीडिया पर बातें होती रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां महिलाओं के बेसिक अधिकारों को ही उनसे छीन लिया जाता है। ऐसा ही एक देश है तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan) जहां बहुत ही अजीब तरह की डिक्टेटरशिप चलती है।
तुर्कमेनिस्तान एक लैंड-लॉक्ड कंट्री है यानी इसकी कोई भी सीमा समुद्र से नहीं मिली हुई है। ये देश 1991 में बना है और उसके पहले ये सोवियत संघ के आधीन था।
1991 में इसका गठन होने के साथ ही 2006 तक इसे लेकर एक ही राष्ट्रपति ने चलाया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद से ही इसपर डिक्टेटर माने जाने वाले राष्ट्रपति गुरबांगुली ने तानाशाही शुरू कर दी है।
इस देश में बहुत ही अजीबोगरीब नियम हैं। हाल ही में तुर्कमेनिस्तान की एक स्टोरी बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही थी जहां एक महिला को ब्यूटी पार्लर जाकर कई सर्विसेज करवाने पर उसके पति ने सरेआम पीटा और उसपर कानूनी कार्यवाही की।
इसे जरूर पढ़ें- गाय को न छूने से लेकर पीरियड्स के कपड़े दफनाने तक, ये हैं भारत में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज
ब्यूटी पार्लर में ये करवाने पर हो सकती है जेल
हाल ही में महिलाओं के लिए यहां पर नियमों को बदला गया है। नए नियमों के हिसाब से ब्यूटी पार्लर जाने वाली महिलाएं गलत हैं और वहां पर आइब्रो बनवाना, नेल एक्सटेंशन करवाना, टैटू बनवाना, ब्यूटी इंजेक्शन लगवाना, हेयर कलर करवाना आदि काम गैर कानूनी हैं। हालांकि, ब्यूटी पार्लर में कुछ चीज़ें अलाउड हैं, लेकिन फिर भी अधिकतर सर्विसेज पर बैन लगा दिया गया है।
ऐसे में महिला का पति या कोई भी पुरुष गार्डियन उसे सजा दे सकता है और उसके तहत कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।
कपड़े पहनने पर है इस तरह की पाबंदी
तुर्कमेनिस्तान के सांस्कृतिक पहनावे के अलावा अगर महिलाएं कोई कपड़ा पहन रही हैं तो वो 'सेक्सी' नहीं होना चाहिए। यहां पर सेक्सी का मतलब जीन्स, पैंट आदि से भी है। ऐसा कोई भी विदेशी आउटफिट जो महिलाओं के अंगों को उभरा हुआ दिखाए उससे आपत्ति है।
कार की पहली सीट पर नहीं बैठ सकती हैं महिलाएं
- महिलाएं कार की सामने वाली सीट पर नहीं बैठ सकती हैं और पुरुष ड्राइवर्स ऐसी महिलाओं को अपनी गाड़ी में नहीं बैठा सकते हैं जिसके परिवार के पुरुष मेंबर्स साथ नहीं हों।
- तीन-चार महिलाएं भी अगर साथ में किसी टैक्सी में जाना चाहें तो उन्हें अलाऊ नहीं किया जाएगा। ऐसे में उन्हें पैदल चलकर जाने की सजा दी जाएगी।
- यही नहीं अगर किसी कार में एक महिला अकेली पाई गई तो उसे डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे कि वो महिला ड्राइवर की रिश्तेदार है।

महिलाओं को नहीं मिलता है ड्राइविंग लाइसेंस
इस देश में 2018 से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस इशू करने और जिनके पास पहले से ही ड्राइविंग लाइसेंस हैं उन्हें रिन्यू करवाने की भी रोक लगा दी गई। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां की सरकार का मानना है कि महिलाओं द्वारा ही सबसे ज्यादा एक्सीडेंट किए जाते हैं।
ऐसे ही महिलाओं को ऐसी जगहों पर काम करने की इजाजत नहीं है जहां पर पुरुष हों।
महिलाओं को ऐसे संगठन बनाने की इजाजत भी नहीं है जो उनके अधिकारों की बात करें, उदाहरण के तौर पर यहां वुमन्स राइट्स कमीशन जैसा कोई संगठन नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- दुनियाभर के इन अजीबो-गरीब कानून के बारे में जानकर आपको भी होगी हैरानी
चेहरा ढकने की जरूरत नहीं
तुर्कमेनिस्तान की महिलाओं को चेहरा ढकने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन उनके लिए अन्य कई नियम ऐसे हैं जो बताते हैं कि वो बहुत ज्यादा पिछड़े देश में जी रही हैं।
पुरुषों के लिए भी कुछ अजीब नियम हैं जैसे युवा पुरुषों को दाढ़ी उगाने की इजाजत नहीं है। तुर्कमेनिस्तान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में से एक है जहां पर इस तरह के अजीब नियम और कायदे बताए गए हैं।
आपका इनके बारे में क्या ख्याल है? अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock/ Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों