जब किसी लड़की का रिश्ता तय हो जाता है, तो वह अपनी नई जिन्दगी को लेकर कई तरह के सपने संजोने लगती है। उसकी आंखों में अपने आने वाले जीवन के सुखद सपने होते हैं। लेकिन हर सपना पूरा हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार ऐसा भी होता है कि लड़की का रिश्ता तय हो जाता है और उसकी सगाई भी हो जाती है, पर किसी कारण के चलते अगर सगाई टूट जाए तो। यकीनन इसके बारे में सोचने से भी मन कांप जाता है, लेकिन कुछ लड़कियों के जीवन में यह स्थिति सच्चाई बनकर आती है। सगाई टूटने के साथ यकीनन आप भी मन ही मन काफी दुखी होंगी। आप किसी को अपने इस दुख के बारे में कह भी नहीं सकतीं। लेकिन कहते हैं ना कि जिन्दगी किसी के लिए नहीं रूकती। आपको भी उस सगाई को एक बुरा सपना मानकर आगे बढ़ जाना चाहिए, हालांकि ऐसा करना इतना भी आसान नहीं है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने इस दुख से निकलकर आगे बढ़ सकती हैं-
इसे भी पढ़ें:सारा अली खान नया साल कार्तिक आर्यन के साथ मनाएंगी, कैसा है मां अमृता सिंह का रिएक्शन, जानिए
करें स्वीकार
हो सकता है कि शादी टूटने के बाद आपको लोगों से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सुनने को मिलें। सगाई टूटने से आप पहले ही दुखी होंगी और ऐसे में लोगों की प्रतिक्रियाएं आपके दुख को कई गुना बढ़ा सकती हैं। आमतौर पर हमारे समाज में सगाई टूटने की वजह लड़की को ही माना जाता है। लोगों की यह धारणा होती है कि अगर सगाई टूटी है तो जरूर लड़की में ही कोई कमी होगी। लोगों का यह रवैया लड़की को और भी ज्यादा दुखी कर देता है। इस स्थिति से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप स्थिति को एक्सेप्ट कर लें। जितना अधिक आप वास्तविकता को स्वीकार करने से इंकार करती हैं, आपको उतना ही ज्यादा होगा। हालांकि ऐसा करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन जब आप इसे स्वीकार कर लेती हैं तो आपके लिए इससे बाहर निकलना अच्छा होता है। न तो हर व्यक्ति को सफाई दे सकती हैं और ना ही उनकी सोच बदल सकती हैं। ऐसे में लोगों को नजरअंदाज करना ही अच्छा रहता है। आपको रिश्ता टूटने की असलियत के बारे में पता है और इसलिए आपको किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है।
ढूंढे अच्छाई
कहते हैं कि जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है। आप भी रिश्ता टूटने के पीछे की अच्छाई को तलाशें। यह मानें कि यह रिश्ता विवाह के लिए नहीं था और अगर आप शादी कर भी लेतीं तो यकीनन उस रिश्ते में आपको दुख ही मिलता। उस समय इस रिश्ते से बाहर निकलना आपके लिए काफी कठिन हो सकता था। इस तरह यह अच्छा ही हुआ कि आप एक बुरे रिश्ते में बंधने से बच गईं और सच्चाई आपके सामने पहले ही आ गई।
सकारात्मकता का साथ
सगाई के बाद आपको अपने आसपास ऐसे कई लोग मिलेंगे, जो आपके मन को नकारात्मक बनाएंगे। लेकिन आपको ऐसे लोगों को पीछे छोड़कर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना है। आप ऐसे लोगों का साथ ढूंढे, जो आपके सच्चे सपोर्ट हों, जैसे माता-पिता, भाई-बहन या दोस्त। ऐसे लोग आपको कभी भी अकेलेपन का अहसास नहीं होने देंगे। इसके साथ ही आप अपने मन में सकारात्मकता का संचार करने के लिए मेडिटेशन, योग या लॉफ्टर थेरेपी का सहारा ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:यह संकेत बताते हैं कि पार्टनर के मन में नहीं है आपके लिए प्यार, आप भी कर जाएं move on
खुद से करें प्यार
रिश्ता टूटने का अर्थ यह कतई नहीं है कि आप खुद को भूलकर गम में डूब जाएं। बल्कि यह तो वक्त है, खुद को ज्यादा प्यार करने और पैम्पर करने का। एक बात याद रखें कि जब तक आप लोगों के कहने की परवाह करेंगी, तब तक आपके लिए सगाई टूटने के दुख से बाहर निकलना मुश्किल होगा। थोड़ा सा सेल्फिश होने में कोई बुराई नहीं है। काम से ब्रेक लें और घूमने निकल जाएं। नई जगहों को एक्सप्लोर करें। दोस्तों के साथ पार्टी प्लान करें या फिर खुद का और अपनी वार्डरोब का मेकओवर करें। इस तरह की चीजें आपको रोजमर्रा की जिन्दगी से ब्रेक देती हैं और मन को सुकून पहुंचाती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों