Birthday Special: विराट कोहली के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने इस रोमांटिक अंदाज में किया विश

विराट कोहली आज 5 नवंबर को पूरे 34 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर पत्नी अनुष्का का एक इंस्टा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखें इसमें क्या ख़ास है।

 

virat kohli birthday special post goes viral in instagram

विराट कोहली को भला कौन नहीं जानता है। क्रिकेट के साथ अपने स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले विराट कोहली का बर्थडे आज यानि 5 नवंबर को है।

इस साल विराट पूरे 34 साल के हो गए हैं और इस ख़ास मौके पर उनकी पत्नी और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उन्हें बर्थडे की विश करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ ख़ास मैसेज पोस्ट किया है। आइए देखें विराट के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा के विश करने का अंदाज।

अनुष्का ने किया विराट कोहली को ऐसे बर्थडे विश

जहां पूरे देश से विराट के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं आ रही हैं, ऐसे में पत्नी अनुष्का शर्माका कुछ ख़ास अंदाज इंस्टाग्राम पर देखने को मिला। कुछ दुर्लभ तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा करते हुए, अनुष्का ने अपने पति के लिए बर्थडे पर एक रोमांटिक पोस्ट लिखा है। आप भी इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या है वो चीज जो विराट-अनुष्का के रिश्ते को बनाती है खास, जानें

तस्वीरों में दिखा विराट का फनी एंगल

अनुस्ख़ा की शेयर की गई तस्वीरों में विराट को कई फनी एंगल और पोज में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वो अपनी बेटी वामिका के साथ भी पोज दे रहे हैं, हालांकि, अनुष्का ने अपनी बेटी के चेहरे को इमोजी से छिपाने की कोशिश की है।

अनुष्का शर्मा की इस बेहद ख़ास पोस्ट ने उनके पति विराट कोहली सहित अन्य लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया है। उनके पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके रोमांटिक अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

वास्तव में समय-समय पर विराट और अनुष्का का एक दूसरेके लिए सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट करना उनके बीच की बॉन्डिंग को दिखाता है।

विराट कोहली को हरज़िन्दगी की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: instagram @anushka sharma

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP