herzindagi
viral video man dips hand into boiling hot oil in hindi

Viral Video: गर्म तेल में हाथों से चिकन फ्राई करता शख्स का हुआ वीडियो वायरल, आप भी देखें

सोशल मीडिया पर एक शख्स की वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह गर्म तेल में अपने हाथ डाल कर चिकन फ्राई करता नज़र आ रहा है। 
Editorial
Updated:- 2021-11-06, 17:10 IST

खाना बनाते समय जब गर्म तेल की छींटें हाथों पर पड़ जाएं, तो जान निकल जाती है। लेकिन अगर हम आपसे पूछे कि क्या आप खौलते तेल में अपने हाथ डाल सकते हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है? लेकिन आपको बता दें कि ऐसा हुआ है सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शख्स गर्म तेल में अपने हाथ डाल कर चिकन फ्राई करता नज़र आ रहा है। जी हां, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर शख्स हैरान है कि यह कैसे हो सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर..

गर्म तेल में हाथ डालता शख्स

View this post on Instagram

A post shared by SHAILESH | JAIPUR (@nonvegfoodie)

इंटरनेट एक ऐसी चीज़ है, जहां चीज़ें रातों-रात वायरल हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने हाथों से गर्म तेल से कढ़ाही से चिकन फ्राईकरता नजर आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'nonveg foodie' नाम से एक अकाउंट ने साझा किया। इस वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा 'क्या इनके हाथ नहीं जलते हैं? बॉलिंग हॉट ऑयल में हाथ डाल कर कैसे चिकन फ्राई करके निकाल रहे हैं।'

इसे ज़रूर पढ़ें-Viral Video: पहले मैगी फिर शादी, दुल्हन ने कहा 'दूल्हा करेगा इंतजार', जानें पूरी खबर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो अली चिकन सेंटर का है। आप देख सकते हैं कि वीडियो में शख्स गर्म तेल की बड़ी कढ़ाही के पास खड़ा है। वीडियो शुरू होते ही शख्स हाथ से ही चिकन को गर्म कढ़ाही में डालता है और हाथों से गर्म तेल में से चिकन फ्राई हो जाने के बाद निकाल रहा है। इस दौरान शख्स के चेहरे पर शिकन तक नहीं है। यह देखकर सब हैरान हैं। (सुरीले गीत गाने वाली महिला के वीडियो हुए वायरल)

वीडियो हो रहा है वायरल

video

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें दिख रहे शख़्स की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। क्योंकि वीडियो अपलोड होने के कुछ देर बाद ही इसे 1.3 मिलियन व्यूज, 41,000 लाइक्स और कई हैरान कर देने वाले कमेंट्स मिल रहे हैं। कई लोग कमेन्ट में हैरानी जाहिर कर शख्स की सरहाना कर रहे हैं।

वहीं, वीडियो पर एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'अरे, कम से कम साफ खाना तो सर्व करो। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि इनके हाथ नहीं जल रहे क्या? इस वीडियो पर लोग काफी कमेन्ट कर रहे हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-दुल्हन ने सहेलियों के साथ किया हुस्न है सुहाना गाने पर डांस, आप भी देखें वायरल वीडियो

आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Nonveg foodie page)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।