herzindagi
alia ranbir first baby

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी न्यूज सुनकर फैंस हुए क्रेजी, सोशल मीडिया पर लगा MEMES का मेला

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की खबर साझा की। तब से ही सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर से जुड़े मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2022-06-27, 16:50 IST

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल आलिया और रणबीर ने फैंस को गुड न्यूज दी है। जहां 27 जून की सुबह आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करने हुए बताया है कि वो मां बनने वाली हैं। खबर आते ही सोशल मीडिया पर मानो हलचल ही मच गई है। फैंस और रणबीर- आलिया के करीबी दोनों को बधाई देने में जुट गए हैं। सभी आलिया और रणबीर के बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की प्रेगनेंसी से जुड़े नए-नए MEMES नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं ये हंसने और गुदगुदाने वाले मीम्स-

खतरे में पड़ गई है तैमूर की लाइमलाइट-

viral memes on alia bhatt's pregnancy

एक जमाना था जब हर तरफ केवल तैमूर का जलवा हुआ करता था। लेकिन नए सेलेब किड्स ने तैमूर के फेम को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में रणबीर-आलिया का बच्चा तैमूर की लाइमलाइट के लिए खतरा है। इस कारण तैमूर पर खूब मीम्स बन रहे हैं, कि कहीं जूनियर कपूर के आने के बाद तैमूर का फेम फीका न पड़ जाए।

इसे भी पढें-कभी तारीफ तो कभी प्यार का इजहार करते नजर आए हैं आलिया और रणबीर, देखें इस कपल के क्यूट मोमेंट्स

फैंस ने पूछा कब खौलेगा रणवीर सिंह का खून?

ranveer deepika trolled on alia baby announcement

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस लंबे समय से गुड न्यूज आने का इंतजार रहे हैं। लेकिन अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं आई है। ऐसे में आलिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका और रणवीर पर Memes बना रहे हैं। जहां लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस कपल के घर में गुड न्यूज कब तक आएगी।

प्रेग्नेंसी ड्रेस कोड बना पोल्का डॉट ड्रेस-

alia bhatt pregnancy memes

लंबे समय से बी-टाउन में पोल्का डॉट ड्रेस को प्रेग्नेंसी आउटफिट बना हुआ है। करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, नताशा और अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलेब्स इस प्रेग्नेंसी न्यूज के पहले पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले आलिया भी पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आई थीं। यह शायद प्रेग्नेंसी न्यूज का इशारा था।

इसे भी पढ़ें-आलिया और रणबीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, मां सोनी राजदान और बहन रिद्धिमा ने कुछ यूं किया रिएक्ट

शादी के समय को लेकर बन रहे हैं Memes-

alia ranbir baby announcement

आलिया भट्ट और रणबीर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे। शादी के 2 महीने 13 दिन बाद ही आलिया और रणबीर ने बच्चे के आने की खबर दी। खबर के आने के बाद से शादी के समय और गुड न्यूज को लोग आपस में कनेक्ट करके देख रहे हैं। जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि रणबीर-आलिया का बच्चा कुछ ज्यादा जल्दी ही आ गया है। वहीं कुछ लोग हार्दिक पांड्या पर भी Memes शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आ गई है Memes की बाढ़-

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी इस वक्त बी-टाउन की सबसे बड़ी खबर है। ऐसे में देखें ये वायरल MEMES-

ये थे आलिया की प्रेग्नेंसी से जुड़े वायरल Memes , जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।