T Point House Vastu: वास्तु शास्त्र में घर की दिशा का अत्यधिक महत्व बताया गया है। कुछ लोगों के घर पूर्व दिशा में होते हैं तो कुछ लोगों के घर दक्षिणमुखी होते हैं। यहां तक कि कुछ लोगों के घर तिराहे या चौराहे पर बने होते हैं। आज हम बात करेंगे तिराहे पर बने घर के वास्तु के बारे में।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का ये कहना है कि तिराहे पर बना घर अपने आप में सबसे बड़ा वास्तु दोष है। ऐसा इसलिए क्योंकि तिराहे को वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।
तिराहे पर लोगों का या वाहनों का आवागमन होता है जिससे घर में अशांति फैलती है। तिराहे पर बने मकान में सकारात्मक ऊर्जा बंध जाती है और ऊर्जा का प्रवाह भी रुक जाता है। इससे उस घर के सदस्यों पर मानसिक दवाब, क्रोध, घुटन आदि परेशानियों का बुरा प्रभाव पड़ता है।
तिराहे पर बना घर धन को कभी टिकने नहीं देता जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। परिवार में कलह का वातावरण उत्पन्न होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बीमरियां तक जगह बनाने लग जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Dipak Ki Lau: क्या आपके दीपक की लौ में भी बनती हैं ये शुभ आकृतियां?
इसे जरूर पढ़ें:Garuda In Ramayana: गरुड़ जी के कारण मृत्यु के मुख से लौट आए थे श्री राम और लक्ष्मण, जानें दिलचस्प कथा
तो ये थे तिराहे पर बने घर के वास्तु का हाल। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।