अगर आप महनती हैं तो अवश्य ही सफलता आपके कदम चूमती होगी। मगर, कभी-कभी बहुत मेहनत करने के बावजूद कुछ नकारात्मक शक्तियां और भाव आपको सफल नहीं होने देते हैं। ऐसे में मन परेशान हो जाता है। कई बार तो खुद पर से भरोसा उठने लगता है। मगर, वास्तुशास्त्र में इस समस्या का हल है। वास्तुशास्त्र में ऐसे बहुत सारे तरीके हैं जिनसे आप नकारात्मक शक्तियों को खुद से और घर से दूर रख सकते हैं।
वास्तुशास्त्री पंडीत दयानन्द शास्त्री ने बताते हैं,
‘यदि आप वस्तु के अनुसार अगर आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है. दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं. खासकर 7 दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार 7 अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है।‘
तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि किस तरह से आप नकारात्मक शक्तियों को खुद से केवल दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग्स से लगा कर खत्म कर सकते हैं। पंडित दयानन्द शास्त्री कहते हैं,
‘इंद्रधनुष के रंग 7 होते हैं, सप्त ऋषि, शादी में सात फेरे, सात जन्म इत्यादि इसलिए 7 नंबर को प्रकृतिक और सार्वभौमिक माना गया है।‘
इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है। मगर, इसे वास्तु के हिसाब से सही दिशा में लगाने से ही अच्छा फल मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: सेंधा नमक या रॉक्स सॉल्ट के लैंप से आपको मिलेंगे ये 4 बड़े फायदे
इसे जरूर पढ़ें: पंडित जी से जानें अपनी राशि के अनुसार कैसे सजाएं घर
इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी टूटी फूटी मूर्ती या फिर धुंधली तस्वीर घर पर न लगाएं। जिस तस्वीर में अलग-अलग दिशा में घोड़े दौड़ते नजर आए वह तस्वीर भी ना लगाएं।
यह आर्टिकल यदि आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्स करने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।