herzindagi
unknown facts about zamzam water

आखिर ये चमत्कारी पानी कभी खत्म क्यों नहीं होता? क्या है इसका रहस्य

ज़मज़म का कुंआ सऊदी अरब के मक्का शहर की मस्जिद अल-हराम के अंदर मौजूद है। यह कुंआ कभी सूखता नहीं है, इसमें से निकलने वाला पानी काफी साफ माना जाता है&nbsp; जिसमें न तो कोई रंग होता है और न ही कोई महक। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-23, 14:37 IST

भारत एक ऐसा देश है जहां हर धर्म के लोग रहते हैं, जहां पर लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार अल्लाह, भगवान या ईश्वर को मान सकते हैं और उनकी पूजा कर सकते हैं। बता दें हर धर्म का अपना अलग महत्व होता है, जिसका कोई न कोई Scientific Reason भी होता है जैसे- नमाज पढ़ने से शरीर को कई तरह से फायदा होता है, तो वहीं मान्यता है कि पूजा करने से मन को शांति मिलती है। 

अगर हम फायदे की बात कर रही रहे हैं, तो गंगाजल को कैसे भूल सकते हैं। गंगाजल हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी पवित्र जल माना जाता है, इसके कई शारीरिक फायदे भी हैं। इसके बारे में तो यकीनन आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि मुस्लिम लोगों के यहां भी एक पाक पानी होता है, जिसे बहुत खास माना जाता है।  

जी हां, हम मुस्लिम के पवित्र पानी ज़मज़म की बात कर रहे हैं, जिसका कुआं लगभग 400 साल पुराना है। यह पानी कभी गंदा नहीं होता और न ही कभी कुएं का पानी खत्म होता है। आखिर ऐसा क्यों है? आखिर ज़मज़म का पानी कैसे आया? क्या ज़मज़म पानी दुनिया का सबसे साफ पानी है?

अगर आपके भी मन में भी इस तरह के सवाल आ रहे हैं, तो यकीनन यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए विस्तार से ज़मज़म पानी से जुड़े ये फैक्ट्स जानते हैं। 

ज़मज़म पानी किसे कहते हैं?

Is Zamzam water scientifically proven

ज़मज़म एक तरह का पानी होता है, जिसका कुआं सऊदी अरबकी मस्जिद अल-हरम में मौजूद है। यह कुआं लगभग 400 साल पुराना है, जो अल-काबा से लगभग 20 मीटर दूर है। यह वही काबा है जिसे इस्लाम का सबसे पाक जगह के रूप में जाना जाता है।    

मक्का के इस कुएं के पानी को आब-ए-जमजम कहा जाता है। न कभी इसका पानी सूखा है और न खराब हुआ है। इसलिए इसकी वैल्यू बहुत ज्यादा है, जिसे लेने के लिए लोग सऊदी अरब जाते हैं और वहां से पाक ज़मज़म लाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- रमज़ान के बाद आखिर क्यों मनाई जाती है ईद, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य 

क्या है ज़मज़म की कहानी?

What is the story behind Zamzam water

कुरान में लिखा है कि अल्लाह ने पैगंबर इब्राहिम को अपनी बेगम हाजिरा और उनके बेटे इस्माइल को मक्का ले जाने का आदेश दिया। यह तबका दौर है जब मक्का एक बंजर भूमि हुआ करता था। अल्लाह के आदेशों का पालन करते हुए, पैगंबर ने अपनी बेगम और बेटे को कुछ खजूर और पानी के साथ छोड़ दिया और पैगंबर घर लौट आए। (रोजाना पढ़ें ये इस्लामिक दुआएं)

इस बंजर भूमि पर कुछ समय बिताने के बाद खजूर और पानी खत्म हो गया। जैसे ही पैगंबर के बेटे इस्माइल को प्यास लगती है, तो वो रोने लगते हैं। अपने बेटे की तड़प देखकर हाजिरा बेगम पानी ढूंढना शुरू कर देती हैं। वह सफा और मरवा की पहाड़ियों पर सात बार ऊपर-नीचे दौड़ती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कहीं पानी नहीं मिलता। वहीं, दूसरी तरफ उनके बेटे जमीन पर जात मारना शुरू कर देते हैं।

एक मां से अपने बच्चे की यह तड़प देखी नहीं जाती और वो अल्लाह से दुआ मांगना शूरू कर देती हैं। फिर देखते ही देखते इस्माइल जहां लात मार रहे थे, वहां से पानी बहना शुरू हो जाता है। इस पानी को ज़मज़म कहा गया, जो तब से लेकर आज तक वो पानी उस जगह से बह रहा है। इस पानी को काफी पवित्र माना जाता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। 

क्या ये पानी चमत्कार है?

What is the story behind Zamzam water ()

ये पैगंबर ने बताया है कि यह पानी चमत्कारी पानी है, जो दुनिया पर मौजूद सबसे पवित्र पानी में से एक है। इसे पीने से न सिर्फ चेहरे पर नूर आता है, बल्कि कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं, वो क्या हैं आइए जानते हैं।

  • इसे आंखों पर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • यह एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।
  • ज़मज़म का पानी दांतों पर लगने वाली कैविटीज़ को रोकने में मदद करता है।
  • यह हज पर आने वाले सभी लोगों की दुआएं को भी पूरा करता है।  
  • ज़मज़म पीने से कई तरह की बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्या है ‘उमराह’ जिसे करने के लिए शाहरुख खान गए थे मक्का?

ज़मज़म पानी से जुड़े फैक्ट्स

Story of Zamzam water in Quran In Hindi

  • सऊदी अरब में की जाने वाली रिसर्च के मुताबिक ज़मज़म पानी में 366mg/1 बाइकार्बोनेट है। यही वजह है कि यह नॉर्मल पानी से बिल्कुल अलग है।
  • ज़मज़म कुआं लगभग 30 मीटर गहरा है, जिसमें 13 मीटर पानी और 17 मीटर चट्टान है। ज़मज़म के पानी का कोई रंग नहीं है और न ही इसमें से कोई बदबू आती है, लेकिन फिर भी इसका स्वाद बिल्कुल अलग है।  
  • इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम काफी होता है, जिसे पीने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ज़मज़म का पानी पीने कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-  

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।   

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।