Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:23 PM IST
herzindagi
serial mahabharat getting trolled

क्या कूलर के सामने बैठे थे भीष्म पितामह? सीरियल महाभारत हो रहा है सोशल मीडिया पर ट्रोल पर सच है कुछ और..

 महाभारत की शूटिंग के समय क्या भीष्म पितामह के पीछे कूलर रखा था जो पर्दे पर दिख गया? जानिए क्या है इस सीन की सच्चाई।
Editorial
Updated:- 2020-04-24, 13:11 IST

जब से लॉकडाउन हुआ है तब से ही दूरदर्शन पर पुराने टीवी सीरियल दिखाए जा रहे हैं। सबसे पहले रामायण से ये कथा शुरू हुई थी और उसके बाद लगभग सभी हिट सीरियल जैसे 'सर्कस, महाभारत, श्री कृष्णा' आदि का टेलिकास्ट शुरू हो गया। जब से ये सीरियल वापस टीवी पर आ रहे हैं तब से ही लोग इन्हें बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इन सीरियल के किरदारों को लेकर भी बहुत चर्चा हो रही है। रामायण की सीता हो या महाभारत की द्रौपदी सभी को इसी प्रकार टीआरपी मिल रही है।  टीवी सीरियल महाभारत अब एक नई तरह की चर्चा में घिर गया है। यहां किसी किरदार की बात नहीं है बल्कि चर्चा का विषय एक कूलर है। जी हां, गर्मी में ठंडी-ठंडी हवा देने वाला कूलर।

अब आप सोच रहे होंगे कि टीवी सीरियल महाभारत का कूलर से क्या संबंध और उसे ऐसे ट्रोल क्यों किया जा रहा है तो मैं आपको बता दूं कि महाभारत के एक सीन में भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना के पीछे कूलर दिखाई दे रहा है। इस सीन की तस्वीरें ही नहीं अब तो वीडियो भी वायरल होने लगा है। ये सीन था जब पांडवों को वनवास और अज्ञातवास के बारे में धृतराष्ट्र बता रहे थे। 

mahabharat and old characters

इसे जरूर पढ़ें- 'महाभारत' टीवी सीरियल में रूपा गांगुली की जगह जूही चावला बनने वाली थीं द्रौपदी

आप एक बार इस वीडियो को भी देख लीजिए जिसमें भीष्म पितामह के साथ में कूलर रखा दिखेगा। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।



जैसे ही ये गलती लोगों के सामने आई वैसे ही ट्विटर पर इसे ट्रोल किया जाने लगा। कई यूजर्स ने तो इसे HBO चैनल के सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स से भी जोड़ दिया। उस सीरियल में भी इसी तरह की गलती हुई थी जहां सीन फिलमाते समय स्टारबक्स कॉफी शॉप का एक कप टेबल पर रखा रह गया था और वो सीन का हिस्सा बन गया था। तब उस सीरियल को भी काफी ट्रोल किया गया था।



अब किसी को ये नहीं पता था कि महाभारत को जब दोबारा टेलिकास्ट किया जाएगा तो इस तरह की गलती सामने आएगी। लेकिन अब ये गलती तो दिख ही गई। इस तस्वीर के कारण सोशल मीडिया पर महाभारत को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वैसे महाभारत के अलावा टीवी शो शक्तिमान , ब्योमकेश बक्शी, देख भाई देख, साराभाई वर्सेज साराभाई जैसे सुपरहिट टीवी सीरियलों ने भी छोटे पर्दे पर वापसी कर ली है। इतना ही नहीं बच्चों के लिए छोटा भीम जैसे शो भी दोबारा दिखाए जा रहे हैं।



कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ये काम किया गया है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा घर पर रहने के बारे में सोचें। पर मैं आपको बता दूं कि जिसे गलती समझा जा रहा है वो असल में गलती है ही नहीं। भीष्म पितामह के पीछे कूलर नहीं लगा हुआ है।

 



इसे जरूर पढ़ें- बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक टीवी शो महाभारत से जुड़ी ये 10 रोचक बातें जानें

क्या वाकई में कूलर के सामने बैठे हैं पितामह?

अभी तक आपने ये सब तो देख लिया कि किस तरह से पितामह और महाभारत को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि उस वीडियो में दिखाया जाने वाला ऑब्जेक्ट कूलर है ही नहीं बल्कि एक डिजाइनर खंबा है।


अब तो आप समझ ही गए होंगे कि महाभारत में कोई गलती नहीं की गई, लेकिन उन्हें ऐसे ही ट्रोल कर दिया गया। यकीनन इसे देखकर लगता है कि अब लोग छोटी से छोटी चीज़ भी नोटिस करेंगे और इन टीवी धारावाहिकों को ऐसे ही फेमस करते रहेंगे। यकीनन एक बार को तो हमें भी लगने लगा था कि भीष्म पितामह कूलर के सामने बैठे हैं।

 



अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।