हर व्यक्ति यह चाहता है कि वह अपनी लाइफ में पहले सेटल हो जाए और उसके बाद ही शादी के बंधन में बंधे। खासतौर से, एक्टिंग फील्ड में काम करने वाले लोग तो देर से ही मैरिज करते हैं। कुछ वक्त पहले तक यह माना जाता था कि शादी करने से सेलेब्स की फैन फॉलोइंग कम हो जाती है और इसलिए अक्सर टीवी व बिग स्क्रीन स्टार्स देर से शादी करने को प्राथमिकता देते थे। लेकिन बदलते दौर में लोगों की सोच भी अब बदली है।
इतना ही नहीं, ऐसे कई टीवी सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत में ही शादी कर ली। उन्होंने उस समय शादी करना उचित समझा, जब वह बहुत अधिक पॉपुलर नहीं थे और लोग उनके चेहरे या नाम से बहुत अधिक वाकिफ नहीं थे। लेकिन शादी के बाद उन्होंने ना केवल एक खुशहाल जीवन बिताया, बल्कि अपने एक्टिंग करियर में भी ग्रोथ की। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में बता रहे हैं-
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। वह छोटे परदे के पॉपुलर सेलेब्स में से एक है। उन्होंने साल 2011 में रामायण में राम और सीता की मुख्य भूमिका निभाईं। उस समय यह अफवाहें उड़ीं थी कि यह ऑनस्क्रीन जोड़ी एक-दूसरे को पसंद करने लगी है और वह जल्द ही शादी करने जा रही है। लेकिन वास्तव में यह हकीकत नहीं थी। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि उनका रिश्ता शो के सेट से पहले ही शुरू हो गया था। उन्होंने साल 2006 में गोरेगांव में अपने दोस्तों की मदद से एक मंदिर में शादी की थी। खुद गुरमीत ने इस बारे में बताया था। उनके अनुसार, जब वह दोनों काम की तलाश में थे और वह एक्टर नहीं थे, तब उन्होंने अपने माता-पिता को बताए बिना शादी कर ली थी।
इसे जरूर पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी-12 में हिस्सा लेने वाले सेलिब्रिटीज की लास्ट सैलरी के बारे में कितना जानते हैं आप
परिधि शर्मा
परिधि शर्मा को लोग परिधि के नाम से कम और जोधा के नाम से अधिक जानते हैं। दरअसल, परिधि ने अपने पहले ही टीवी शो जोधा अकबर में जोधा की मुख्य भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरीं। साथ ही, वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब भी रहीं। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि परिधि अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले ही विवाह के बंधन में बंध गई थीं। उन्होंने साल 2009 में तन्मय सक्सेना नाम के एक व्यवसायी से शादी की थी। जबकि उनका पहला सीरियल साल 2013 में ऑन एयर हुआ था।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी टीवी जगत का एक जाना-माना सितारा हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले ही श्वेता ने शादी कर ली थी। उन्होंने 1998 में टीवी अभिनेता राजा चौधरी से शादी की और 2000 में उनकी बेटी पलक का जन्म हुआ। जिसके बाद साल 2001 में श्वेता ने बालाजी के सीरियल कसौटी ज़िन्दगी की में प्रेरणा की मुख्य भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। हालांकि, श्वेता और राजा चौधरी का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल पाया और दोनों ही राहें अलग हो गईं। जिसके बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली। इस जोड़े ने 27 नवंबर, 2016 को एक बेटे का स्वागत किया और उसका नाम रेयांश रखा। कुछ समय पहले श्वेता और अभिनव के रिश्तों में भी खटास पड़ गई।
तनाज ईरानी
तनाज ना केवल टीवी सीरियल्स बल्कि कई फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। लेकिन एक्टिंग करियर में मुकाम हासिल करने से पहले ही उनका निकाह हो गया था। उस समय तनाज सिर्फ 20 साल की थीं, जब उनकी शादी फरीद करीम से हुई थी। लेकिन बाद में वह अपने पति से अलग हो गई और उन्होंने टीवी अभिनेता बख्तियार ईरानी के साथ घर बसा लिया। बख्तियार से उसके दो बच्चे हैं और पिछली शादी से एक बेटी है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
मिताली जैन
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों