herzindagi
what  does  triangle  on  palm  mean

Astro Tips: हथेली में बन रहे 'त्रिभुज' को क्‍यों कहते हैं धन की पोटली, पंडित जी से जानें महत्व

आपके हाथों में अगर त्रिभुज का निशान कहीं भी बन रहा है तो यह केवल धनवान होने का ही संकेत नहीं है बल्कि इसके अलग-अलग फल हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-07-06, 11:48 IST

मनुष्य की हथेली में कई रेखाएं और निशान पाए जाते हैं, जो ज्‍योतिष शास्‍त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण बताए गए हैं। इनका व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और यह भविष्य की बातों एवं व्‍यक्ति के स्‍वभाव के बारे में भी बहुत कुछ संकेत देते हैं।

हथेली में त्रिभुज का निशान भी इनमें से एक है। इस निशान को 'धन की पोटली' के रूप में भी जाना जाता है। मगर जरूरी नहीं है कि हथेली में बन रहा त्रिभुज हमेशा शुभ ही हो। कई बार इसके बुरे परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार कहते हैं, ' हथेली में कई पर्वत होते हैं और अलग-अलग पर्वत पर बन रहे त्रिभुज का अर्थ भी अलग-अलग होता है।' तो अगर आपकी हथेली पर त्रिभुज का निशान बन रहा है तो पंडित जी से उसका फल जान लीजिए-

triangle  sign  for  money  on  palm

हथेली के बीच में त्रिभुज का निशान

अमूमन लोगों की हथेली के मध्य भाग में त्रिभुज बनता है। यह भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा को आपस में जोड़ते हुए बनता है। अगर ऐसा त्रिभुज बिना किसी दोष के आपके हाथों पर बन रहा है तो उसका फल बहुत ही अच्छा होता है।

फल- हथेली में इस तरह का त्रिभुज आकार में हमेशा बड़ा ही होता है। बड़े त्रिभुज का फल लाभदायक होता है। यह आपको भाग्यशाली बनाता है। ऐसे व्यक्ति को धन की कभी कमी नहीं होती है। समाज में उसे भरपूर यश और मान-सम्मान मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips : हथेली पर सूर्य रेखा का जीवन पर क्‍या पड़ेगा प्रभाव, पंडित जी से जानें

astro tips on triangle on palm

टूटे हुए त्रिभुज का प्रभाव

कई लोगों की हथेली के मध्य में त्रिभुज तो होता है मगर वह अस्‍पष्‍ट और टूटा हुआ होता है। ऐसा त्रिभुज अशुभ माना जाता है। जिसके हाथों में ऐसा त्रिभुज का निशान होता है, उसका स्वभाव अच्छा नहीं होता है। आमतौर पर ऐसे लोग संकीर्ण सोच वाले होते हैं।(कौन सी रेखा बताएगी कि कब होगा धन लाभ)

फल- ऐसे लोगों को जीवन में धन कमाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इन लोगों के पास पैसा आता भी है तो यह लोग उसे बचा नहीं पाते हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों का चरित्र भी संदेह पैदा करने वाला होता है।

triangle  sign  on  palm  in  hindi

एक त्रिभुज के अंदर दूसरा त्रिभुज

एक त्रिभुज से जुड़ा हुआ त्रिभुज या एक बड़े त्रिभुज के अंदर बना एक छोटा त्रिभुज, दोनों ही स्थितियां लाभदायक होती हैं।

फल- जिनकी हथेली में ऐसा त्रिभुज बनता है उन्हें धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं, कम उम्र में ही वह अच्छे पद पर पहुंच जाते हैं।

good  luck  in  making  money  by  astrologer

शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान

हथेली में शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे और जीवन रेखा से घिरा हुआ होता है। यदि यहां कोई त्रिभुज बन रहा है तो उसका फल भी अच्छा होता है।

फल- शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बनने पर व्यक्ति बहुत ही अच्‍छे स्‍वभाव का होता है। उसके पास धन भी होता है और उसे लग्जीरियस लाइफ पसंद होती है।

triangle  sign  on  palm  indicates

मंगल पर्वत पर त्रिभुज का निशान

हृदय रेखा के दोनों तरफ मंगल पर्वत का स्थान होता है। इन दोनों स्थानों में से कहीं भी त्रिभुज बन रहा हो तो वह व्यक्ति के भविष्य की ओर संकेत करता है।

फल- मंगल पर्वत पर बना स्पष्ट त्रिभुज का निशान यह संकेत करता है कि व्यक्ति किसी से डरता नहीं है और वह कुछ ऐसा काम करता है, जिससे प्रसिद्ध हो जाता है। वहीं अगर त्रिभुज का निशान स्पष्ट नहीं है तो यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति स्वभाव से बहुत बुरा है।

triangle  sign  on  palm  indicates  good luck

गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान

हथेली में गुरु पर्वत का स्थान तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) के नीचे होता है। यहां पर बने त्रिभुज के निशान में व्‍यक्ति का स्‍वभाव झलकता है।

फल- ऐसे व्यक्ति से बच कर रहने की जरूरत होती है। ऐसे लोग उन्नति तो खूब करते हैं, मगर इनका सिद्धांत होता है कि सामने वाले पर चढ़ कर आगे बढ़ जाओ। ऐसे लोग घमंडी भी होते हैं।

triangle  on  my  palm

बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान

हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बधु पर्वत का स्थान होता है। यदि त्रिभुज इस पर्वत पर बनता है तो व्यक्ति बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होता है।

फल- अगर ऐसा व्यक्ति व्यापारी है तो उसे बहुत उन्नति(धन प्राप्ति के 10 आसान उपाय) मिलती है। वहीं नौकरीपेशा व्यक्ति के हाथ में यदि ऐसा निशान है तो उसे उच्च पद प्राप्त होता है। त्रिभुज के अस्‍पष्‍ट होने की दशा में फल विपरीत होता है और इसे अशुभ माना जाता है।

triangle  in  hand  lines

सूर्य पर्वत पर त्रिभुज का निशान

हथेली पर सूर्य पर्वत का स्थान अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के नीचे होता है। इस पर्वत से व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातें पता चलती हैं।

फल- यदि त्रिभुज का निशान सूर्य पर्वत पर है तो व्यक्ति धार्मिक स्‍वभाव का होता है और हर तरह से यह त्रिभुज का निशान उसे फायदा पहुंचाने वाला होता है। यदि यह निशान अस्‍पष्‍ट है तो जीवन में बड़ी बाधाओं का उसे सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।