
Cup Planter Designs For Balcony: आज के समय में लोग अपने घर की छोटी जगहों को भी सुंदर बनाना चाहते हैं। खासकर छोटे बालकनी वाले फ्लैट्स में पौधे लगाना एक ट्रेंड बन गया है, लेकिन जगह की कमी अक्सर समस्या बनती है। ऐसे में Ceramic Cup Planter बेस्ट ऑप्शन है। ये प्लांटर्स छोटे, हल्के और आकर्षक डिजाइन में आते हैं, जिन्हें आप आसानी से रैलिंग, टेबल या दीवार पर भी रख सकती हैं। इनका लुक इतना सुंदर होता है कि बालकनी को एक मिनी गार्डन जैसा बना देता है, वह भी बिना ज्यादा जगह घेरें। अगर आप भी अपनी छोटी बालकनी के लिए ट्रेंडी सिरेमिक कप प्लांटर्स के आइडियाज खोज रही हैं, तो आप इस लेख में डिजाइंस देख सकती हैं।

हैंडल वाले कप डिजाइन को आप हुक्स की मदद से रैलिंग पर लटका सकती हैं, जो बालकनी को ऊपर से नीचे तक हरा-भरा दिखाते हैं। अगर आप अपनी बालकनी को लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो मार्बल टेक्सचर वाले सिरेमिक कप चुनें। इनमें ग्रे और सफेद या ब्लैक और गोल्ड का मिश्रण होता है जो बहुत ही आधुनिक लगता है।
इसे भी पढ़ें- Modern Hanging Planters Ideas: बालकनी और बेडरूम में लगाएं ये 5 वॉल हैंगिंग प्लांटर, मिलेगा लग्जरी और मॉडर्न लुक

अगर आप अपनी बालकनी में फ्लोरल पैटर्न वाले सिरेमिक कप प्लांटर लगाना चाहती हैं, तो हाथ से पेंट किए गमले बेस्ट हैं। इनमें मधुबनी आर्ट, फ्लोरल प्रिंट्स या राजस्थानी मोटिफ्स देखने को मिलते हैं। ये कलरफुल कप्स बोरिंग सी दिखने वाली बालकनी में भी जान फूंक देते हैं। इन्हें आप बालकनी के कोनों में छोटे स्टैंड्स पर सजा सकती हैं। खास बात यह है कि ये मिट्टी के साधारण गमलों की तरह पानी सोखकर काले नहीं पड़ते, बल्कि इनकी चमक सालों-साल बनी रहती है।

अगर आप अपनी बालकनी में एक छोटी कॉफी टेबल या लकड़ी का रैक है, तो वहां के लिए सादे और पेस्टल रंगों वाले सिरेमिक कप बेस्ट होते हैं। ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि ये बहुत साफ-सुथरे और मिनिमलिस्टिक नजर आते हैं। इन कप्स में आप छोटे सक्यूलेंट्स या लकी बैम्बू लगा सकती हैं। ये पौधे धीरे-धीरे बढ़ते हैं और छोटे कप्स में लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।

अगर आप अपनी बालकनी में क्यूट डिजाइन वाले प्लांटर्स रखना चाहती हैं, तो एनीमल शेप प्लांटर्स रख सकती हैं। कप के आकार में ही बिल्ली, पांडा या खरगोश के चेहरों वाले सिरेमिक प्लांटर्स बहुत लोकप्रिय हैं। ये आपकी छोटी बालकनी में एक प्यारा सा 'एलिमेंट' जोड़ते हैं और देखने वालों का ध्यान तुरंत खींचते हैं।

अगर आप अपनी बालकनी में मोटिवेशनल और कोट्स वाली चीजें एड करना चाहती हैं, तो कोट्स वाले मोटिवेशनल सिरेमिक कप प्लांटर्स चुन सकती हैं। मार्केट में आजकल ऐसे कप प्लांटर भी मिलते हैं जिन पर Grow Positive या Green Vibes Only जैसे मोटिवेशनल शब्द लिखे होते हैं। इन्हें आप अपनी बालकनी की रैक या स्टडी टेबल पर सजा सकती हैं। ये न केवल हरियाली फैलाते हैं, बल्कि एक विजुअल रिमाइंडर की तरह काम करते हैं, जो आपके मूड को भी बूस्ट करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Ceramic Hanging Planter Designs: छोटी बालकनी भी दिखेगी आलीशान, बस ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Amazon, Meesho
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।