
पेड़-पौधे सिर्फ देखने में अच्छे नहीं लगते हैं, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। पेड़-पौधे देख लेने भर से सुकून का अनुभव होने लगता है। लेकिन, बड़ी-बड़ी और मॉर्डन बिल्डिंग ने हरियाली की जगह ले ली है। यही वजह है कि अब लोग अपने घर की बालकनी और छतों पर पेड़-पौधे लगाते हैं।
अगर आप किराए के फ्लैट में रहते हैं, जहां बालकनी और छत पर पेड़-पौधे लगाने की सुविधा नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, क्योंकि आप अपने कमरे में भी मिनीचर टी-कप गार्डन तैयार कर सकती हैं। मिनी टी-कप गार्डन देखने में खूबसूरत लगने के साथ-साथ आपको मानसिक सुकून भी देता है। आइए, यहां जानते हैं कि आप कमरे में कैसे टी-कप गार्डन आसानी से तैयार कर सकती हैं।

टी यानी चाय की बात सुनकर ही बहुत सारे लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। लेकिन, आज हम जो बात करने जा रहे हैं, उसमें चाय नहीं, बल्कि उसकी प्याली यानी कप का लेना-देना है। टी-कप गार्डन तैयार करने में घर के बच्चे से लेकर बूढ़े तक आपकी मदद कर सकते हैं। कमरे में टी-कप गार्डन बनाने के लिए अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करना होगा।
इसे भी पढ़ें: घर को डिफरेंट लुक देने के लिए जरूर रखें ये 5 पौधे
टी-कप गार्डन बनाने के लिए सबसे पहले पौधों का चुनाव करना होगा। कमरे में पौधे लगाने के लिए छोटे और ऐसे पौधे लेने होंगे जो कम पानी और धूप के बिना रह सकें। आप कमरे में सेक्कुलेंट्स, कैक्टस, हर्ब्स (तुलसी-पुदीना), स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पीस लिली आदि इंडोर प्लान्ट्स लगा सकती हैं।
कमरे में गार्डन तैयार करने के लिए पुराने टी-कप, कॉफी मग या छोटे गोल कटोरों की जरूरत होगी। आप मौजूदा कलेक्शन के साथ-साथ कोई मॉर्डन या एंटीक लुक वाला कप भी गार्डन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। ये देखने में खूबसूरत लगते हैं और आपके टी-कप गार्डन की रौनक में चार-चांद लगा सकते हैं।
अगर आपके टी-कप्स बहुत ज्यादा सिंपल या प्लेन हैं, तो आप इन्हें अपनी क्रिएटिविटी से सजा भी सकती हैं। आप पौधे लगाने के बाद मिट्टी पर रंगीन पत्थर रख सकती हैं। आप चाहें, तो कप्स के बाहर कलरफुल स्टोन्स या मोती चिपका सकती हैं। इससे टी-कप गार्डन की रौनक में आपकी क्रिएटिविटी का तड़का भी लग जाएगा और साज-सजावट भी हो जाएगी।

टी-कप में लगे पौधों को खिड़की के पास रखना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे पौधों को भी थोड़ी-थोड़ी धूप मिलती रहती है। अगर खिड़की के पास पौधे रखने की जगह नहीं है, तो आप टेबल या अलमारी पर भी पौधे सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पौधों में पानी डालने के साथ भूलकर भी न करें ये काम, जानें सही तरीका
अगर आप गार्डनिंग में एक्सपर्ट नहीं हैं, तो भी टी-कप गार्डन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक टी-कप लेना है और उसके बॉटम पर छोटा-सा छेद किसी शार्प चीज से करना है। छेद करते समय ध्यान रखें कि कप टूटे नहीं। अब आधे कप में अच्छी क्वालिटी वाली मिट्टी डालें और फिर पौधा लगाएं। पौधा लगाने के बाद कप को मिट्टी से भर दें।
कमरे में टी-कप गार्डन कैसे तैयार किया जा सकता है, यह आप समझ ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।