Sat Apr 18, 2026 | Updated 08:57 AM IST
How do you water plants without a watering can

छुट्टियों पर जा रहे हैं घर से बाहर तो ऐसे करें पौधों को पानी देने का इंतजाम

Gardening Tips: लंबी छुट्टियों पर घर से बाहर जाते हैं अक्सर पौधों की चिंता बनी रहती हैं कि कहीं वह सूख न जाएं। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान रहते हैं तो आप इन तरीकों को अपना सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-21, 17:41 IST

 Plant Care Tips: घर में पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। पौधों को हरा-भरा रखने के लिए उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। प्लांट्स को समय-समय पर खाद और पानी देना आवश्यक है। अगर समय से इन पौधों में पानी न डाला जाए तो ये मुरक्षा जाते हैं। ऐसे में इन पौधों का ख्याल रखना करने के लिए किसी को सहेज कर जाते हैं ताकि वह प्लांट्स का ख्याल रख सकें। लेकिन अगर हम लंबे समय के लिए घर से बाहर जाते हैं तो कई बार पौधे सूखकर खराब हो जाते हैं।

हम सभी छुट्टियों बिताने के लिए घर से बाहर जाते हैं उस समय घर में लगे पौधों को पानी देने की चिंता बनी रहती हैं।  एक दो के लिए अगर कहीं जाना है तो लोग पौधों में पानी डालने को लेकर इतना नहीं सोचते लेकिन अगर दस- पंद्रह के लिए कहीं जाना पड़ता हैं तो पौधों का ख्याल आता है कि कहीं वह सूख न जाएं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पौधों का ख्याल भी रख सकती हैं और घर से बाहर भी जा सकती हैं। चालिए जानते हैं उन हैक्स के बारे में।

नारियल के छिलकों का करें इस्तेमाल

garden tips for plants

अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रही हैं तो आप नारियल के छिलकों की मदद से पौधों को पानी दे सकती हैं। इस ट्रिक को अपनाने के लिए नारियल के छिलकों को पानी में डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से निकालकर  गमले के ऊपरी सतह पर लगा दें। गीले छिलके से पौधों को लंबे समय तक आराम से पानी मिलता रहेगा। (पौधों को कीड़ों को बचाने के लिए बनाएं ये पेस्टिसाइड)

प्लास्टिक बॉटल का करें इस्तेमाल

how to water plants while away for  months

 सबसे आसान तरीका प्लास्टिक बॉटल का इस्तेमाल है। आप प्लास्टिक बॉटल में पानी भरकर उसमें छेद कर दें। ऐसा करने से मिट्टी को बराबर नमी मिलती रहेगी और पौधा हरा-भरा रहेगा।

इसे भी पढ़ें- पत्तियों की सिकुड़न से पाना है छुटकारा तो आज ही फॉलो करें ये तीन आसान टिप्स

कपड़े का करें इस्तेमाल

इनडोर प्लांट को पानी देने के लिए आप कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कपड़े को गिलाकर उसे पौधे नीचे वाले हिस्से में लपेट दें।

इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: गुड़हल की पत्तियां सिकुड़ने लगी हैं, तो इन हैक्स से करें ठीक

घास का करें इस्तेमाल

new plant care tips in hindi

पौधों को नमी पहुंचाने के लिए आप घास का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए घास को गिलाकर मिट्टी में रख दें। (मुड़ने लगी हैं पत्तियां करें ये काम)

खाली बर्तन का करें इस्तेमाल

पौधों को पानी के लिए आप खाली बर्तन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए खाली बर्तन में पानी रखकर उसके ऊपर गमले को रख दें। ऐसा करने से पॉट के नीचे हुए होल से  प्लांट को नमी मिलती रहेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।