Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:40 AM IST
Best Ceramic Hanging Planters for Small Balcony

Ceramic Hanging Planter Designs: छोटी बालकनी भी दिखेगी आलीशान, बस ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स

Ceramic Hanging Planters Designs: अपनी छोटी बालकनी को सजाने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स। मून शेप से लेकर स्माइली पॉट्स तक, ये प्लांटर्स कम जगह में भी आपके घर को देंगे आलीशान लुक
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 20:01 IST

Ceramic Planters For Balcony: आजकल शहरों में बड़े बगीचे का सपना कम ही पूरा हो पाता है, क्योंकि अपार्टमेंट्स में बालकनी छोटी होती है, लेकिन जगह कम होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी गार्डनिंग के शौक को छोड़ दें या अपनी बालकनी को सजाएं नहीं। ऐसे में हैंगिंग प्लांटर्स एक ऐसा तरीका हैं, जो बिना फर्श की जगह घेरे आपकी बालकनी को एक आलीशान और लग्जरी लुक देते हैं। ये प्लांटर्स न केवल मजबूत होते हैं, बल्कि इनके अलग-अलग डिजाइन और कलर महंगे डेकोर पीस जैसे लगते हैं।

अगर आपकी बालकनी छोटी है और कुछ ऐसे गमले या प्लांटर्स सर्च कर रही हैं, तो सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स बेस्ट हैं। आज के इस लेख में हम आपको सिरेमिक प्लांटर के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

मून सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर (moon Ceramic Hanging Planter Designs)

moon Ceramic Hanging Planter Designs

मून डिजाइन सबसे सिरेमिक प्लांटर बेस्ट है। इसका घुमावदार हिस्सा पौधों को फैलने के लिए अच्छी जगह देता है। जब इसमें से स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्सया बेबी टीयर्स जैसे लटकने वाले पौधे नीचे की ओर गिरते हैं, तो यह नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।

हॉफ मून प्लांटर में छोटे-छोटे छेद या नक्काशी वाले प्लांटर भी लगा सकती हैं। होती है, जिनसे रोशनी छनकर आती है। अगर आप इनके साथ छोटी फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें, तो आपकी बालकनी किसी सपने जैसी दिखने लगेगी।

इसे भी पढ़ें- Modern Hanging Planters Ideas: बालकनी और बेडरूम में लगाएं ये 5 वॉल हैंगिंग प्लांटर, मिलेगा लग्जरी और मॉडर्न लुक

पॉट स्टाइल बेस्ट हैंगिंग प्लांटर (pot style Best Ceramic Hanging Planters)

pot style Best Ceramic Hanging Planters

अगर आप अपनी बालकनी को पुराना मगर ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो पॉट स्टाइल सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स बेस्ट हैं। इनका गोल और गहरा आकार पौधों की जड़ों को फैलने के लिए अच्छी जगह देता है, जिससे पौधे लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।

ये प्लांटर्स वाइब्रेंट कलर्स और ग्लॉसी फिनिश में आते हैं, जो धूप पड़ने पर और भी चमकते हैं। इन्हें आप रेलिंग या छत से हुक के जरिए लटका सकते हैं। छोटे फूलों वाले पौधे या घनी पत्तियों वाली बेलों के लिए यह स्टाइल सबसे क्लासी माना जाता है।

स्माइली डिजाइन सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर ( Smily style Best Ceramic Hanging Planters)

smily hanging palnter

अगर आप अपनी बालकनी में पॉजीटिव और खुशहाली जोड़ना चाहती हैं, तो स्माइली डिजाइन प्लांटर्स बेस्ट हैं। इन प्लांटर्स पर बने मुस्कुराते हुए चेहरे न केवल देखने में प्यारे लगते हैं, बल्कि स्ट्रेस को भी दूर करता है। इन्हें बच्चों के कमरे या बालकनी के एंट्रेंस पर लटकाना सबसे अच्छा रहता है।

बर्ड डिजाइन सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर (Bird Style Ceramic Hanging Planters)

Bird Style Ceramic Hanging Planters

अपनी बालकनी में कुछ अलग और नयापन लाने के लिए आप जानवरों या पक्षियों के आकार वाले सिरेमिक प्लांटर्स ट्राई कर सकती हैं। उल्लू, हाथी या छोटी चिड़िया के आकार के ये हैंगिंग पॉट्स आपकी बालकनी को एक प्यारा लुक देते हैं। ये न केवल देखने में अनोखे होते हैं, बल्कि मेहमानों का ध्यान भी अपनी ओर खींचते हैं। बच्चों वाले घरों के लिए यह बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- बालकनी की दीवारों पर ऐसे सजाएं वर्टिकल गार्डन, छोटे से घर में दिखेगा घना जंगल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।