
जब घर के लिए एसेंशियल फर्नीचर की बात होती है तो उसमें बेड व सोफे के अलावा कॉफी टेबल का नाम भी अवश्य लिया जाता है। यह आपके लिविंग रूम की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है। साथ ही साथ, इस पर आप कई चीजों को भी आसानी से रख सकती हैं।
कुछ समय पहले तक कॉफी टेबल में ऑप्शन बेहद ही सीमित थे। लेकिन वर्तमान समय में आपको कॉफी टेबल में शेप से लेकर साइज व स्टाइल तक, कई ऑप्शन मिलेंगे।
ऐसे में अक्सर हम किसी कॉफी टेबल को देखकर बस उसे पसंद कर लेते हैं और अपने घर ले आते हैं। जबकि वास्तव में यह तरीका सही नहीं है। जब आप अपने घर के लिए कॉफी टेबल सलेक्ट करें तो आपको कई बातों पर ध्यान देना होता है, ताकि बाद में आपको किसी तरह का पछतावा ना हो।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप एक परफेक्ट कॉफी टेबल को सलेक्ट कर पाएंगी-

जब आप अपने घर के लिए कॉफी टेबल खरीद रही हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले अपने लिविंग एरिया के स्पेस पर ध्यान देना चाहिए। ध्यान दें कि आपके सोफे के किनारे से मेज के किनारे तक की आदर्श दूरी 18 इंच हो।
इससे आपको मैगजीन लेने से लेकर अन्य सामान को वहां पर रखने में आसानी हो। वहीं, दूसरी ओर इसके कारण आपके पैरों को फैलाने में समस्या ना हो। कई बार हम बिग साइज कॉफी टेबल खरीद लेते हैं, जिससे सोफे व टेबल के बीच पर्याप्त दूरी नहीं होती है और ऐसे में आपको अनकंफर्टेबल महसूस होता है।

एक कॉफी टेबल को सलेक्ट करते समय उसकी हाइट पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। आजकल मार्केट में अलग-अलग हाइट के कॉफी टेबल मिलते हैं, लेकिन आपको इसे सलेक्ट करते समय अपने सोफे की हाइट पर ध्यान देना चाहिए।
कॉफी टेबल की हाइट आपकी सोफा सीट से लगभग एक या दो इंच कम होनी चाहिए। इससे आपके लिए उस कॉफी टेबल पर खाने की आइटम को रखना व उसे उठाना अधिक आसान हो जाता है। ध्यान दें कि कभी भी कॉफी टेबल की हाइट सोफे की हाइट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: अपनी Coffee टेबल को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये टिप्स

कॉफी टेबल यकीनन आपके लिविंग एरिया की शोभा बढ़ाती है, लेकिन वहीं दूसरी ओर यह एक यूजफुल फर्नीचर है। इसलिए जब आप इसे खरीदें तो अपनी जरूरतों का भी ध्यान रखें। मसलन, अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो ऐसे में आप स्क्वेयर की जगह राउंड शेप्ड कॉफी टेबल को सलेक्ट करें।
इससे बच्चे के चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसी तरह, आजकल ऐसे कॉफी टेबल अवेलेबल हैं, जो आपको अतिरिक्त स्टोरेज की सुविधा प्रदान करते हैं। ऐसे में आप मैगजीन व अन्य सामान रखने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Best Coffee Table In India Under 5000: कम रेट में घर के इंटिरियर को करें चेंज, ये कॉफी टेबल करेंगी आपकी जगह को अपग्रेड
कॉफी टेबल इन दिनों कई तरह के मैटीरियल में अवेलेबल हैं। इसलिए, अगर आप अपने घर के लिए कॉफी टेबल खरीदना चाहती हैं तो यह अवश्य ध्यान दें कि आप किस मैटीरियल को चुनना चाहती हैं।
वुडन कॉफी टेबल एक क्लासी टेबल है, जो आपके घर को एक क्लासिक लुक देते हैं। वहीं, मेटल के कॉफी टेबल अधिक ड्यूरेबल माने गए हैं। कांच के कॉफी टेबल देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं, लेकिन इनके साथ आपको अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।