
अनिता को ऑफिस से घर जाने में देर हो गई थी। कैब का किराया आसमान छू रहा था, इसलिए उसने एक मशहूर ऐप से 'कार पूलिंग' बुक की। जब कार आई, तो उसमें पहले से चार लड़के बैठे थे। अनिता को थोड़ा अजीब लगा, लेकिन ऐप पर भरोसा कर वह पिछली सीट पर बीच में बैठ गई। शुरुआत के दस मिनट सब सामान्य था, लेकिन अचानक ड्राइवर ने हाईवे से गाड़ी एक सुनसान लिंक रोड की तरफ मोड़ दी।
अनिता बोली, "भैया, रास्ता गलत है, आप इधर क्यों जा रहे हैं?" ड्राइवर ने अनसुना कर दिया। बगल में बैठे युवकों ने आपस में अजीब इशारे किए और मयूजिक चला दिया ताकि अनिता की आवाज बाहर न जा सके।
-1771938237237.jpg)
अनिता का दिल बैठने लगा। उसने कार रोकने की मिन्नतें कीं, गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन गेट 'चाइल्ड लॉक' पर थे। वह चिल्लाने लगी, लेकिन कार में सवार उन चार लोगों के चेहरों पर एक खामोशी थी।
करीब 20 मिनट बाद, आगे सड़क पर एक पुलिस बैरिकेड और बंद पड़ा पुराना नाका दिखाई दिया। वहां रूटीन चेकिंग चल रही थी। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने घबराहट में गाड़ी धीमी की। जैसे ही कार रुकी, अनिता ने अपनी पूरी ताकत लगाकर चिल्लाते हुए खिड़की के शीशे पर हाथ मारे। पुलिस वाले दौड़कर आए। मौका पाते ही अनिता ने अंदर से लॉक खोलकर छलांग लगा दी और पुलिस के पास जाकर गिर पड़ी। वह चारों युवक और ड्राइवर पुलिस को देख गाड़ी वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उस दिन के बाद से अनिता ने कभी 'कार पूलिंग' का इस्तेमाल नहीं किया।
ऐप पर केवल ड्राइवर ही नहीं, बल्कि साथ बैठने वाले लोगों की रेटिंग और पहचान भी चेक करें।
यदि कार में पहले से 3 से 4 लड़के हैं और आप अकेली महिला हैं, तो ऐसी राइड लेने से बचें। हमेशा कोशिश करें कि गाड़ी में कम से कम एक महिला हो।
इसे भी पढ़ें -चुप्पी का मतलब रजामंदी नहीं... क्यों लड़कियों की खामोशी को 'हां' समझना है सबसे बड़ी भूल? जानें 'Consent' का असली गणित
सफर शुरू होते ही अपनी लाइव लोकेशन परिवार या किसी दोस्त को भेजें। उन्हें कार का नंबर और ड्राइवर की जानकारी मैसेज करें।

बैठने से पहले ये तय करें कि दरवाजा अंदर से खुल रहा है। कई बार अपराधी 'चाइल्ड लॉक' का फायदा उठाते हैं जिससे दरवाजा अंदर से नहीं खुलता।
हमेशा मोबाइल हाथ में रखें और ऐप के 'SOS' या पैनिक बटन के बारे में जानें। किसी भी मोड़ पर रास्ता गलत लगे, तो तुरंत शोर मचाएं या डायल 112 पर कॉल करें।
इसे भी पढ़ें -बाल-बाल बचे 150 मुसाफिर... स्पाइसजेट फ्लाइट में आई खराबी से मचा हड़कंप, आखिर क्यों इंजन में आ जाती है रुकावट?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।