Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:23 PM IST
herzindagi
top horror movies of bipasha basu 

बर्थडे स्पेशल: रात में बिपाशा बसु की इन डरावनी फिल्मों को देखने का बनाएं प्लान 

आज हम आपको बिपाशा बसु की कुछ ऐसी डरावनी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप रात में देखने का प्लान बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-01-07, 08:16 IST

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु अब 43 साल की हो गई हैं, जो 7 जनवरी 1979 को पैदा हुई थीं। बिपाशा की शादी करण सिंह ग्रोवर से हो चुकी है और वो अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। हालांकि, बिपाशा बॉलीवुड में कई सालों से सक्रिय हैं, जिन्होंने इस दौरान कई सुपरहिट फिल्में की हैं। उन्होंने 2001 में 'अजनबी' फिल्म से डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें अपनी दूसरी फिल्म 'राज़' से फेम मिला था, जो एक हॉरर फिल्म थी।

हालांकि, बिपासा बसु ने और भी कई ऐसी डरावनी फिल्मों भी की हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। न जाने कितनी हॉरर फिल्मों में बिपाशा ने अपना टैलेंट दिखाया है। तो चलिए आज हम आपको बिपाशा बसु की कुछ ऐसी डरावनी फिल्मों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप रात में देखने का प्लान बना सकते हैं यकीनन आपको मज़ा आएगा।

राज़

Raaz

बिपाशा बसु की पहली हॉरर फिल्म 'राज़' थी, जिसे विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया था। यह फिल्म साल 2002 में पर्दे पर दर्शकों के सामने आई और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने डिनो मोरिया के साथ संजना की भूमिका निभाई थी और वह उनके पति आदित्य की भूमिका निभाते नजर आए। इस फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प है, जिसमें दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई परेशानी का सामना करते हैं। वे मतभेदों को सुलझाने के लिए एक झोपड़ी में आते हैं और सवालों की तलाश करते हैं। इसे से देखने में यकीनन बहुत मज़ा आता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें बिपाशा बसु के ये ब्यूटी सीक्रेट्स

रुद्राक्ष

जब दर्शकों ने बिपाशा बसु की राज़ फिल्म को काफी प्यार दिया, तो उन्होंने रुद्राक्ष यानि दूसरी हॉरर फिल्म साइन की। हालांकि, 2004 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन लोगों ने इस फिल्म में डरावने किरदार को काफी पसंद किया था। बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी, जो असामान्य गतिविधियों में अपना शोध करती है।

राज़ 3

Raaz

बिपाशा बसु ने कई फिल्में की हैं लेकिन हॉरर फिल्मों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय राज़ 3 रही है। यह फिल्म 2012 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें बिपाशा बसु ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। दर्शकों ने बिपाशा का यह रूप काफी पसंद किया था और यह फिल्म हिट भी हुई थी। इस फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसमें बिपाशा बसु एक शीर्ष अभिनेत्री की भूमिका निभाती हैं। उसमें उन पर काला जादू हो जाता है और उनके साथ कई अजीबोगरीब चीजें होती हैं।

अलोन

Alone

इस फिल्म में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी, जिसमें बिपाशा बसु ने डबल रोल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया था। यह फिल्म दो जुड़वा बहनों की कहानी है। कहानी में एक बहन की आत्मा दूसरी बहन के अंदर उतर जाती है, जो सर्जरी के दौरान मर गई थी और फिर यह आत्मा दूसरी बहन को परेशान करने के लिए आती है। क्योंकि वह अपने पति को चोरी करना चाहती है। आप इस फिल्म को रात में देखें यकीनन आपको बहुत ही ज्यादा मजा आएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-बिपाशा बसु के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप

इन फिल्मों के अलावा भी बिपाशा बसु ने कई हॉरर फिल्में की हैं जैसे आत्मा, जो 2013 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन आप इसे भी रात में देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google and Wordpress website)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।